कोरबा जिले से बड़ी खबर - शराब के नशे में धुत हेडमास्टर क्लास में पड़े थे बेहोश और आस पास बिखरी पड़ी थी यह समान

कोरबा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरबा जिले से बड़ी खबर - शराब के नशे में धुत हेडमास्टर क्लास में पड़े थे बेहोश और आस पास बिखरी पड़ी थी यह समान
कोरबा 25 सितम्बर 2021 - बच्चों को शिक्षा का पाठ पढ़ाकर समाज में ऊंचा उठाने की जिम्मेदारी लेने वाला एक शिक्षक स्वयं इतना गिर गया, जिससे शिक्षा जगत की शर्मसार होना पड़ा है। स्कूल के समय में यह शिक्षक अपने कक्ष में ही मदिरा पीकर जमीन पर पड़ा था। पढ़ाई छोड़ बच्चे परिसर में खेल रहे थे और शिक्षक के टेबल पर पकाकर खाए गए मुर्गे की हड्डियां बिखरी पड़ी थीं।

शिक्षक के मान और गौरव को आहत कर बच्चों के भविष्य को अंधकार की ओर धकेलता यह मामला विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा का है। कारीमाटी संकुल के ही कारीमाटी शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक रामनारायण प्रधान स्कूल के समय पर ही अपने कक्ष के भीतर नशे में धुत्त पाया गया। 

उसने इस कदर शराब पी रखी थी कि खड़ा रह पाना तो दूर वह बैठ पाने की हालत में भी नहीं था। ऊपर उसकी टेबल पर मांसाहारी सब्जी खाने के बाद बची हड्डियां एक प्लेट पर बिखरी पड़ी थी और वह खुद नीचे जमीन पर लेटा हुआ था। होश-हवास गुम कर जमीन पर पड़े शिक्षक ने अपनी पैंट में लघुशंका तक कर दी थी। 

सूचना मिलने पर जब जनपद सदस्य प्रताप सिंह मरावी वहां निरीक्षण के लिए पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। स्कूल में प्रधान पाठक प्रधान की दशा देख जनपद सदस्य ने बच्चों से चर्चा की। जब उन्होंने प्रधान पाठक से चर्चा करनी चाही, वह कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं था। 

मामले की जानकारी अधिकारियों को हुई तो हड़कंप मच गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी स्वयं पहुंचे थे। आनन-फानन में जांच बैठाई गई और तत्काल प्रशासन को रिपोर्ट सौंपते हुए निलंबन की अनुशंसा की गई है। जिला प्रशासन को ऐसे शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है, जो शिक्षा के मंदिर में इस तरह अनुशासनहीन व्यवहार में लिप्त रहते हैं। एक ओर शासन-प्रशासन शासकीय स्कूलों की दशा बेहतर करने नित नए प्रयोग अपना रहा, तो दूसरी ओर ऐसे शिक्षक उन प्रयोगों को असफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। देखने वाली बात यह होगी कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH