बांगो बांध का एक गेट खुला छह हज़ार क्यूसेक से अधिक पानी का किया जा रहा है हसदेव नदी में डिस्चार्ज

कोरबा , 22-09-2021 10:32:55 PM
Anil Tamboli
बांगो बांध का एक गेट खुला छह हज़ार क्यूसेक से अधिक पानी का किया जा रहा है हसदेव नदी में डिस्चार्ज
कोरबा 22 सितम्बर 2021 - पिछले दो दिनो में वैसे तो कोरबा ज़िले में बारिश कुछ कम हुई है परंतु पड़ोसी ज़िलों विशेषकर कोरिया और हसदेव नदी के केचमेंट एरिया में रूक रुक कर बारिश के कारण बांगो बांध में पानी अभी भी भर रहा है। मिनिमाता बांगो बांध का एक गेट इसी कारण अभी भी खुला है। इस गेट से 06 हज़ार 140 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है। अभी बांध का जल स्तर 359.40 मीटर पर स्थिर है। बांध का अधिकतम जल स्तर बिंदु 359.66 मीटर निर्धारित है।

बांगो बांध परियोजना के कार्यपालन अभियंता केशव कुमार ने बताया कि कोरिया में रुक रूक कर हो रही बारिश से तान नदी से लगातार पानी बांध के केचमेंट एरिया में आ रहा है। इस पानी के बांध में आने से जल स्तर को बनाए रखने के लिए अभी भी बांध का गेट नम्बर 6 एक मीटर खुला हुआ है। केशव कुमार ने बताया कि इस गेट से नदी में 06 हज़ार 140 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है साथ ही जल विधुत संयंत्र को भी नौ हज़ार क्यूसेक पानी दिया जा रहा है। इस तरह बांगो बांध से कुल 15 हज़ार 140 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है।

केशव कुमार ने कहा की पानी छोड़ने से पहले ही नीचे के प्रभावित गाँवों और बसाहटो में मुनादी कराकर लोगों को अपना सामान आदि हटा लेने और सुरक्षित जगह पर जाने की सूचना दे दी गई थी। पानी छोड़ने के कारण अभी तक किसी प्रकार के नुक़सान की सूचना नहीं मिली है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी

छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH