पति ने प्रेमिका के साथ मिल कर पत्नी को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट , वारदात के बाद गाँव मे पसरा सन्नाटा

बिहार , 21-09-2021 8:31:22 AM
Anil Tamboli
पति ने प्रेमिका के साथ मिल कर पत्नी को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट , वारदात के बाद गाँव मे पसरा सन्नाटा
अररिया 20 सितम्बर 2021 - फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा थाना क्षेत्र स्थित खवासपुर पंचायत के चकरघट्टा वार्ड नंबर नौ में रविवार की देर संध्या पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर खेत में फेंक दिया। मृतका का नाम पिंकी देवी (35) है। ग्रामीणों की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे सिमराहा थाना अध्यक्ष साजिद आलम ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति श्रवण सिंह एवं उसकी प्रेमिका जमुनी देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मौके पर मौजूद मृतका के 12 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी ने पुलिस को बताया कि उनकी मां को उनके पिता श्रवण सिंह और जमुनी देवी ने मिलकर मारा तथा खेत पर ले जाकर फेंक कर भागने लगा तो वह चिल्लाई। जिसे सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। इस संबंध में मृतका के भाई ताराबाड़ी निवासी बिनोद सिंह के फर्द बयान पर स्थानीय थाना में केस दर्ज की गई है।

दर्ज बयान में बताया गया है कि करीब 13 वर्ष पूर्व उनकी बहन की शादी चकरघट्टा में श्रवण सिंह से हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। शादी के पांच साल बाद ही उनकी बहन के साथ मारपीट की जाती थी। जिसको लेकर पूर्व में पंचायत भी हुई थी। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष से उनके जीजा (बहनोई) का अवैध संबंध गांव की ही एक महिला दुखनी देवी उर्फ जमुनी देवी के साथ था। इसी अवैध संबंध के कारण घर में उसकी बहन को बराबर मारपीट करता था। मृतका को एक 12 वर्षीय पुत्री एवं एक दो पुत्र हैं। घटना को लेकर गांव में कोहराम मचा है। आसपास चर्चा तेज हो गई है। सभी यही कह रहे हैं कि भला ऐसा कौन कर सकता है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH