पूर्व विधायक स्व युद्धवीर सिंह जूदेव का अंतिम संस्कार आज नही होगा , मंगलवार को अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर को आराम पैलेस में रखा जाएगा

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पूर्व विधायक स्व युद्धवीर सिंह जूदेव का अंतिम संस्कार आज नही होगा , मंगलवार को अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर को आराम पैलेस में रखा जाएगा
जशपुर 20 सितम्बर 2021 - जशपुर राज परिवार के सदस्य और पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव  का आज सुबह 4:30 बजे निधन हो गया है. बैंगलुरु के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली. पिछले दो दिनों से उन्हें वेंटिलीटर पर रखा गया था. युद्धवीर का पिछले एक महीने से लिवर का इलाज चल रहा था. उनके पार्थिव शरीर को जशपुर लाया जा रहा है. मंगलवार को अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर आराम पैलेस में रखा जाएगा. अंतिम संस्कार भी कल ही होगा।

वे पूर्व केंद्रीय मंत्री बीजेपी नेता स्व. दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र थे. युद्धवीर चन्द्रपुर से विधायक, संसदीय सचिव और ब्रेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष भी रह चुके थे. उल्लेखनीय है कि युद्धवीर छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध हस्तियों में से एक थे. वे किसी न किसी बहाने सुर्खियों में रहते थे. 5 महीने पहले भी नवा रायपुर इलाके में हुए हादसे में उनकी जान बाल-बाल बची थी. उस वक्त उनकी गाड़ी के सामने कोई जानवर आ गया था. उसे बचाने के लिए उन्होंने  गाड़ी सड़क की दूसरी दिशा में घुमा दी थी. इससे कार डिवाइडर से टकरा गई थी. जूदेव को सीने में हल्की चोट आई थी. इसके बाद वे खुद ही गाड़ी चलाकर मोवा स्थित बालाजी अस्पताल पहुंचे थे।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते थे युद्धवीर

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कद्दावर नेता स्व. दिलिप सिंह जूदेव के पुत्र युद्धवीर सिंह जूदेव फेसबुक व अन्य दूसरे सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपने पोस्ट व बयानों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. साल 2019 में उनकी एक FB पोस्ट भी वायरल हुई थी. ये पोस्ट उन्होंने खनन से जुड़े उद्योगपतियों के लिए लिखी थी. इस पोस्ट के बाद से सियासी गलियाआरों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था.  युद्धवीर सिंह जूदेव ने फेसबुक पर लिखा था- ‘हमारी चट्टानों को चीरने से पहले अपना जीवन बीमा करवा लें. ‘सन्ना क्षेत्र के निवासी, जो मुश्किल वक्त में साथ देते हैं, सुना है कोई हेलीकॉप्टर लगातार ऊपर से गुजर रहा है. सरकार कोई भी हो लेकिन, सतर्क हो जाएं’

उनकी इस पोस्ट पर भी सियासत हुई थी गरम

उन्होंने 2018 में झीरमघाटी कांड और कांग्रेस नेता स्व. नंदकुमार पटेल को याद किया था. उनकी ये पोस्ट भी चर्चा का विषय बन गई थी. उन्होंने पोस्ट में लिखा था- अगर झीरमघाटी कांड नहीं होता तो स्व. नंदकुमार पटेल आज मुख्यमंत्री होते. झीरम नरसंहार में नंदकुमार पटेल सहित कांग्रेस के कई आला नेताओं की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी. तब नंदकुमार पटेल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे. इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH