JDU नेता और उसकी पत्नी गिरफ्तार , जिम ट्रेनर की हत्या करने के लिए दी थी सुपारी , अवैध संबंध का था मामला

बिहार , 20-09-2021 1:50:35 PM
Anil Tamboli
JDU नेता और उसकी पत्नी गिरफ्तार , जिम ट्रेनर की हत्या करने के लिए दी थी सुपारी , अवैध संबंध का था मामला
पटना 20 सितम्बर 2021 - बिहार के 26 साल के जिम ट्रेनर को शनिवार सुबह गोली मारने के बाद जदयू नेता राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू को पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिम ट्रेनर की पहचान विक्रम सिंह के रूप में हुई। उसे अज्ञात अपराधियों ने शनिवार सुबह उस समय गोली मार दी जब वह पटना मार्केट में जिम जा रहा था। गोली लगने के बाद भी विक्रम 2.5 किमी तक दुपहिया वाहन चलाता रहा। अज्ञात अपराधियों ने उसके शरीर में पांच गोलियां मारी थीं। विक्रम पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) पहुंचा और उसका ऑपरेशन किया गया।

'इंडिया टुडे' की खबर के अनुसार, होश में आने के बाद उसने पुलिस को अपना बयान दिया और अपने ऊपर हुए हमले के लिए राजीव कुमार सिंह और उसकी पत्नी खुशबू को जिम्मेदार ठहराया। उसके बयान के बाद पुलिस ने राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी को उनके पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित आवास से हिरासत में लिया। अब दोनों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से जो सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए उससे ये भी सामने आया कि इस घटना के पीछे पांच अज्ञात अपराधी थे और उन्हें विक्रम पर हमला करने के बाद पैदल ही मौके से निकलते देखा गया था। पार्टी के डॉक्टर्स विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे राजीव कुमार सिंह का इस मामले में नाम आने के बाद जेडीयू ने उन्हें पद से हटा दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विक्रम सिंह को खत्म करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को रखा गया था और इस साजिश के पीछे राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी ही मास्टरमाइंड हैं। जांच के दौरान पता चला कि विक्रम और खुशबू इस साल जनवरी से एक-दूसरे को जानते थे और तब से एक-दूसरे को 1100 बार फोन कर चुके हैं। राजीव कुमार सिंह ने कथित तौर पर खुशबू के साथ संबंधों के कारण अप्रैल में विक्रम को खत्म करने की धमकी दी थी। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH