शादी में इवेंट करने आई महिला एंकर के साथ गैंग रेप , DJ की तेज आवाज में दब कर रह गई एंकर की चीख

बिहार , 20-09-2021 10:04:39 AM
Anil Tamboli
शादी में इवेंट करने आई महिला एंकर के साथ गैंग रेप , DJ की तेज आवाज में दब कर रह गई एंकर की चीख
पटना 20 सितम्बर 2021 - बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित नामी-गिरामी होटल के कमरा नंबर 512 में कोलकाता की महिला एंकर के साथ करीब दो घंटे तक दरिंदगी हुई थी। वह अपनी अस्मत बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही लेकिन होटल में हो रही तीन बड़ी शादियों में बज रही शहनाई और डीजे के शोर में उसकी आवाज दब गई। कोई कुछ भी सुन न सके, इसलिए आरोपित अपने मोबाइल पर जोर-जोर से गाना भी बजा रहे थे। 

दरिंदगी के बाद आरोपितों ने मुंह खोलने पर जान से मारने की बार-बार धमकी दे रहे थे। किसी से बात तक नहीं करने दिया। होटल से कार में बैठाकर सीधे पटना जंक्शन लाये और ट्रेन पर बैठा दिया। ट्रेन खुलने के बाद दोनों आरोपित वहां से चले गए। यह कहना है गैंगरेप की शिकार महिला एंकर का। पीड़िता ने बताया कि आरोपित केस उठाने की धमकी दे रहे हैं। हर्ष की पत्नी ने भी फोन पर धमकी दी है। आरोपितों से कोलकाता में भी मेरी जान को खतरा है। जाधवपुर थाने में धमकी देने का सनहा दर्ज कराई हूं। 

गैंगरेप की शिकार हुई महिला एंकर का आरोप है कि पटना में रहकर इंटरटेनमेंट कंपनी चलाने वाले मुजफ्फरपुर के हर्ष और विक्रांत केजरीवाल ने उसके साथ दरिंदगी की। होटल में एक इवेंट कराने के लिए हर्ष से उसकी 40 हजार में डील तय हुई थी। एडवांस में कुछ नहीं मिला था। कोलकाता से पटना आने व जाने के लिए हर्ष ने उसके खाते में गूगल पे के जरिए दो हजार रुपये भेजे थे। 2/3 जुलाई की रात करीब एक बजे पेमेंट देने के बहाने हर्ष ने कमरा खुलवाया। उनके पीछे विक्रांत केजरीवाल भी कमरे में घुस गया। पहले दोनों पेमेंट देने की बात कहकर उसे बातों में उलझाया। बाद में विक्रांत ने अंदर से कमरा बंद कर दिया और मोबाइल पर जोर-जोर से गाना बजाने लगे। 
पीड़िता ने बताया कि मैं कुछ भी समझ पाती कि दोनों ने जोर जबरदस्ती शुरू कर दी। रात करीब 1 से 3 बजे तक दोनों ने बारी-बारी से दरिंदगी की। ट्रेन पर बैठाने के बाद हर्ष ने मुझे इवेंट के नाम पर हुई डील के 40 हजार रुपये दिए और धमकी दी कि कहीं भी मुंह नहीं खोलना और ना ही लौटकर पटना आना। 

कोलकाता पहुंचने पर मैंने पूरे वाकये की जानकारी अपने पति को दी। बाद में चार जुलाई को कोलकाता के जाधवपुर थाने में जाकर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कराया। अब यह मामला पटना के गांधी मैदान थाने में स्थानांतरित हो गया है। यहीं की पुलिस इस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।

गांधी मैदान थाना प्रभारी रणजीत वत्स ने बताया कि दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अब तक तीन बार अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई है। गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने फरार दोनों आरोपितों के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट ले लिया है। दोनों का मोबाइल बंद है। गिरफ्तारी नहीं होने पर कोर्ट से आदेश प्राप्त कर दोनों आरोपितों की संपत्ति की कुर्की जब्ती की जाएगी। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH