दर्दनाक हादसा , खाई में डूबने से चार लड़कियों सहित पांच बच्चों की मौत , गाँव मे पसरा मातम

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दर्दनाक हादसा , खाई में डूबने से चार लड़कियों सहित पांच बच्चों की मौत , गाँव मे पसरा मातम
मधेपुरा 16 सितम्बर 2021 - मधेपुरा में गुरुवार की दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। चौसा थाना क्षेत्र की अरजपुर पश्चिमी पंचायत के मोहनपुर स्थित धार में डूबने से चार लड़कियों सहित पांच बच्चों की मौत हो गयी। दो बच्चे को धार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौत के शिकार बच्चे करमा धरमा पर्व की रस्म अदायगी करने खेत गए थे।

ग्रामीणों के अनुसार अरजपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड दो के करीब एक दर्जन बच्चे गुरुवार को तड़के करीब साढ़े पांच बजे गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मनोहरपुर चौर बहियार में करमा- धरमा पर्व की रस्म अदायगी के लिए गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से सात बच्चे गहरे पानी में चले गए। 

बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने दो बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि अरजपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड दो निवासी महेश्वर भगत की पुत्री लक्ष्मी कुमारी (11), मुकेश ठाकुर की पुत्री नैन्सी कुमारी (12), चन्द्रशेखर ठाकुर की पुत्री ललिता कुमारी (10), विभाष ठाकुर की पुत्री अस्मिता कुमारी (9) और गोपी भगत के पुत्र कृष्ण कुमार (10) की डूबने से मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने पांचों के शव को बाहर निकाला। 

डूबने से पांच बच्चों की मौत होने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गयी। एक ही गांव के पांच बच्चों की डूबने से मौत होने से मातम की स्थिति बन गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। थानाध्यक्ष रविश रंजन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। सीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रकिया पूरी होने के बाद मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH