बांगो डेम हुआ लबालब , आज दोपहर को खोले जा सकते है डेम के दो गेट , निचली बस्ती में अलर्ट जारी
कोरबा , 16-09-2021 9:40:41 PM
कोरबा 16 सितम्बर 2021 - छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े डेम बांगो बांध का जलस्तर बहुत तेजी से बढ़ रहा है पिछले कई दिनों से बांगो बांध के कैचमेंट इलाके में लगातार बारिश होने की वजह से जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है बांगो बांध लबालब हो चुका है और कभी भी गेट खोलने का आदेश आ सकता है इसे लेकर जल संसाधन विभाग अलर्ट हो गया है और निचली बस्ती में मुनादी करा दी गई है बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर तक बांगो बांध के गेट खोल कर पानी छोड़ा जाएगा पहले ही दरी बराज में पानी ओवरफ्लो होने की वजह से बराज के दो गेट खोल कर पानी पूरी छोड़ा जा रहा है जिसके चलते निचली बस्तियों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।















