छत्तीसगढ़ - शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज युवक ने युवती का रेप करने के बाद की हत्या

बेमेतरा , 12-09-2021 8:43:53 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज युवक ने युवती का रेप करने के बाद की हत्या
बेमेतरा 12 सितम्बर 2021 -  बेमेतरा में शादी से इनकार करने पर एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दो लड़कों ने पहले युवती का अपहरण किया। फिर दुष्कर्म के बाद गला घोंट कर मार डाला। उसका शव शनिवार को दूसरे गांव में पड़ा मिला। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि 21 साल की सविता का अपहरण हो गया है। पुलिस जांच में पता चला सोनपुरी गांव निवासी दो युवक टिकेंद्र कोसले (24) और भूपेंद्र सतनामी (25) उसे अगवा कर ले गए हैं। पुलिस ने रात करीब 10 बजे दोनों के घर में दबिश दी, लेकिन उनका पता नहीं चला। इस बीच सूचना मिली कि दोनों आरोपी चंदनू क्षेत्र में देखे गए हैं। इस पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। 

युवती अपने घर वालों की पसंद से करना चाहती थी शादी पूछताछ में आरोपी टिकेंद्र कोसले उर्फ सोनू ने पुलिस को बताया कि वह सविता से शादी करना चाहता था। उसने शादी का प्रस्ताव भी रखा, लेकिन सविता ने मना कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच काफी विवाद भी हुआ। इस पर टिकेंद्र भड़क गया। उसने बदला लेने की नीयत से सविता को अगवा कर लिया। इसमें उसके दोस्त भूपेंद्र ने भी साथ दिया। वह बाइक लेकर पहुंचा था। जब अगवा किया तो सविता खेत से घर लौट रही थी। 

पहचान छिपाने के लिए हत्या कर दूसरे गांव में फेंका शव पुलिस को टिकेंद्र ने बताया कि सविता का मुंह दबाकर जबरदस्ती वह लोग ले गए। इसके बाद टिकेंद्र ने ही सविता से दुष्कर्म किया। पहचाने जाने के डर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सविता की भी पहचान छिपाने के लिए उसके शव को दूसरे गांव में ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सविता का शव बरामद कर लिया है। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। 

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH