हॉटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , युवक युवतियों सहित 12 लोग गिरफ्तार

बिहार , 06/09/2021 4:05:16 AM
Anil Tamboli
हॉटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , युवक युवतियों सहित 12 लोग गिरफ्तार
आरा 05 सितम्बर 2021 - भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान होटल मैनेजर सहित 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें युवक और युवतियां भी शामिल हैं। कुछ कपल्स के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। 

इन लोगों के पास से नगद रुपये और मोबाइल भी बरामद किये गये हैं। इधर, होटल में सेक्स रैकेट और छापेमारी की सूचना से नयका टोला में अफरातफरी मची रही। लोगों की भीड़ भी जमा हो गयी। बताया जा रहा है कि पुलिस को नयका टोला स्थित निर्मला होटल में गलत काम करने को लेकर युवक-युवतियों के जमा होने की सूचना मिली। इस आधार पर एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन के नेतृत्व में जगदीशपुर और डीआईयू टीम ने होटल में छापेमारी कर दो महिला, सात पुरुष और तीन युवतियों को हिरासत में लिया है। तलाशी के दौरान दस मोबाइल और नगद भी बरामद किया गया है। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि मामले की पूरी छानबीन की जा रही है। पकड़े गये लोगों में कुछ कपल्स भी लग रहे हैं। सभी के बारे में पता लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि जब पुलिस होटल में पहुंची तो अंदर से दरवाजे बहुत देर से खोले गये। इस दौरान पुलिस ने पहले होटल मैनेजर को हिरासत में ले लिया था। जब दरवाजे खुले तो कुछ और ही नजारा था। तीन मंजिला होटल होने के बाद नीचे में एक कमरा, बीच में तीन कमरे और सबसे ऊपर एक कमरे में सभी लोगों को पाया गया।

बताया जा रहा है कि निर्मला होटल में कई वर्षों से गलत धंधा चल रहा था। लेकिन, पुलिस हाथ नहीं डाल रही थी। ऐसे में होटल में जगदीशपुर के अलावा, बिहिया, पीरो, मलियाबाग, आरा सहित कई इलाके के युवक-युवती और महिलाएं आती हैं। पकड़े गये लोगों में अगियांव, बिहिया, पीरो, इसाढ़ी सहित कई जगहों के महिआ व पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है होटल में एक रूम का किराये सात से आठ सौ रुपये लगता था और लोग अराम फरमाते थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH