छत्तीसगढ़ - रेप के मामले में जेल जाने से बचने के लिए शादीशुदा BEO ने प्रेग्नेंट प्रेमिका से रचाई शादी , क्या था मामला पढ़े इस खबर में

मुंगेली , 03-09-2021 1:55:57 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रेप के मामले में जेल जाने से बचने के लिए शादीशुदा BEO ने प्रेग्नेंट प्रेमिका से रचाई शादी , क्या था मामला पढ़े इस खबर में
मुंगेली 03 सितंबर 2021 - आखिरकार BEO को अपनी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड से शादी करनी ही पड़ी। थाने में चले 5 घंटे के तमाशे के पांचवें दिन BEO पीएस बेदी ने गुरुवार की दोपहर खुद ही दुल्हा बनकर शादी रचाने पहुंच गये, लेकिन दुल्हे के सर पर ना तो सेहरा था और ना साथ में बारात व बैंड बाजा। बारात के नाम पर मुंगेली BEO के साथ ड्राइवर आया, जबकि दुल्हन की तरफ से घराती भरे पड़े थे। 

शादीशुदा BEO पवित्र सिंह बेदी ने जब से गर्लफ्रेंड से शादी का आश्वासन थाने में दिया था, तभी से इस बात की दिलचस्पी सभी में थी कि बीईओ शादी करेंगे या नहीं।  लेकिन आज तखतपुर के सतनामी समाज के भवन में बीईओ ने समाजिक परंपरा के अनुरूप शादी रचा ली। हालांकि बीईओ जिस तरह से अकेले शादी के लिए पहुंचे, उसके बाद कई तरह के सवाल उठने शुरू हो गये हैं।

शादी में तो दुल्हे का चेहरा चमकता है, लेकिन बीईओ साहब का चेहरा गर्लफ्रेंड के साथ शादी के दौरान लटका और सर झुका रहा। शादी में बीईओ बेदी की तरफ परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ। चर्चा इस बात की भी थी कि इस शादी से बीईओ की पत्नी खुश नहीं है।हालांकि रविवार को हुए पति पत्नी और वो के ड्रामे के दूसरे दिन बीईओ बेदी के भतीजे ने अपने दो साथियों के साथ लड़की को डराने और धमकी देने की कोशिश की, जिसके बाद लड़की की शिकायत के बाद दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की गयी और फिर उनकी गिरफ्तारी भी हुई।

पहली पत्नी के रहते की दूसरी शादी 

बीईओ पीएस बेदी ने रेप की FIR से बचने के लिए थाने में गर्लफ्रेंड से शादी का वादा किया था। बेदी पहले से शादी शुदा हैं, ऐसे में उनकी दूसरी शादी सवालों के घेरे में हैं, कहा तो ये भी जा रहा है कि हिंदू मैरिज एक्ट के तहत ये शादी वैध नहीं हो सकती, लिहाजा उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है, हालांकि थाने में समझौते के वक्त ये कहा गया था कि वो परिवार के साथ मिलकर शादी को लेकर हल निकाल लेंगे, जिसके बाद आज उन्होंने शादी की। हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि इस पूरी शादी से बीईओ के परिवार के लोगों ने जिस तरह से दूरियां बनायी, उसके बाद पत्नी की नाराजगी की खबरों की भी चर्चा है।

मामला संपत्ति विवाद से भी जुड़ा 

रविवार को थाने में हुए विवाद के बाद जब बीईओ ने गर्लफ्रेंड से शादी का वादा किया तो बीईओ के परिवार में घमासान छिड़ गया। दरअसल बीईओ बेदी की पहली शादी से अब तक कोई संतान नहीं है। ऐसे में संपत्ति के वारिश के तौर पर उनके भतीजे थे, लेकिन गर्भवती प्रेमिका से शादी के बाद उसके बच्चे का हक संपत्ति को मिल जाने का डर भतीजे को सताने लगा था। पिछले दिनों भतीजे का अपने दोस्तों के साथ बीईओ की प्रेमिका को धमकी देने के मामले को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा था।

क्या था बीईओ और गर्लफ्रेंड से जुड़ा विवाद 

रविवार को मुंगेली BEO पीएस बेदी की गर्लफ्रेंड रेप का आरोप लगाकर मुंगेली के जहरागांव थाने पहुंची थी। गर्लफ्रेंड का आरोप था कि BEO ने शादी की झूठी बात कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये और फिर प्रेग्नेंट होने के बाद बातों से मुकर गये। BEO की पत्नी को जब मालूम पड़ा तो उसकी पिटाई की गयी। बीबी और गर्लफ्रेंड के बीच फंसे BEO मुंगेली के फुलवारी गांव के रहने वाले हैं, जबकि उनकी गर्लफ्रेंड भी उसी गांव की रहने वाली है। युवती के मुताबिक जब वो 16 साल की थी, तभी से उनका BEO पीएस बेदी के साथ संबंध था। 7 साल के अफेयर के दौरान बीईओ ने कई दफा उसके साथ संबंध बनाये, इसी बीच गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हो गयी। 

लड़की गर्भवती हुई तो बीईओ शादी से कन्नी काटने लगे। जिसके बाद युवती थाने में FIR दर्ज कराने पहुंच गयी। जैसे ही बीईओ बेदी को लड़की के थाने पहुंचने की खबर लगी, तो वो तुरंत जहरागांव थाने पहुंचे, जहां लड़की अपने परिजनों के साथ मौजूद थी। बीईओ को देखते ही लड़की के परिजन भड़क गये और थाने में ही जमकर विवार होने लगा। इधर बीईओ की पत्नी भी थाने पहुंची गयी, थाने में ही काफी देर तक विवाद होता रहा, जिसके बाद बीईओ ने लिखित आश्वासन दिया कि वो लड़की से शादी करेंगे। हालांकि एक पत्नी के रहते दूसरी शादी वो कैसे करेंगे, इसके बारे में वो परिजनों से बात कर मामला सुलझाने की बात कही है। बीईओ के आश्वासन के बाद लड़की ने FIR दर्ज नहीं कराया था।
छत्तीसगढ़ - रेप के मामले में जेल जाने से बचने के लिए शादीशुदा BEO ने प्रेग्नेंट प्रेमिका से रचाई शादी , क्या था मामला पढ़े इस खबर में
छत्तीसगढ़ - रेप के मामले में जेल जाने से बचने के लिए शादीशुदा BEO ने प्रेग्नेंट प्रेमिका से रचाई शादी , क्या था मामला पढ़े इस खबर में

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH