जिस प्रेमिका के लिए प्रेमी ने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया वही प्रेमिका नए प्रेमी मिलने पर पुराने प्रेमी की जान लेने पर हो गई उतारू

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जिस प्रेमिका के लिए प्रेमी ने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया वही प्रेमिका नए प्रेमी मिलने पर पुराने प्रेमी की जान लेने पर हो गई उतारू
पटना 30 अगस्त 2021 -  जिस प्रेमिका के लिए प्रेमी पिछले दो साल से सब कुछ न्यौछावर कर दिया था, नए प्रेमी के चक्कर में वही प्रेमिका अपने पूर्व प्रेमी की जान लेने पर उतारू हो गई। प्रेमिका ने रेस्टोरेंट में मिलने के बहाने फोन कर अपने पूर्व प्रेमी को बुलवाया। बाद में सिगरेट पीने के बहाने उसे पीरबहोर के एनआईटी घाट पर ले गई। जहां प्रेमिका के बुलाने पर उसका नया प्रेमी अपने तीन चार साथियों के साथ पहले से मौजूद था। प्रेमिका के इशारे उन लोगों ने कार में बंधक बनाकर प्रेमी सन्नी दीपक उर्फ कबीर की बेरहमी से पिटाई की।

पीटा गया युवक एक एसआई का बेटा है। उसका आरोप है कि पिटाई के दौरान प्रेमिका ने उसके गले से चेन, एप्पल का मोबाइल छीन लिया। यही नहीं पिटाई होने के दौरान प्रेमिका ने उससे अपने दोस्त के खाते में ढ़ाई लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिया। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपित प्रेमिका को पटना सिटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि फरार आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है। पीरबहोर थाना प्रभारी मो. सबीहउल हक के मुताबिक पीटा गया युवक सन्नी दानापुर का रहने वाला है। उसकी गर्लफ्रेंड पटना सिटी की रहनेवाली है। दो साल से वह अपनी प्रेमिका के साथ लव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए वह उसे हर संभव सुविधा मुहैया कराता था। इस बीच प्रेमिका की एक दूसरे प्रेमी से नजदीकियां बढ़ गईं। इसको लेकर दोनों के बीच में अक्सर तकरार होने लगी। पिटे प्रेमी के मुताबिक दो दिन पूर्व उसकी प्रेमिका ने फोन कर उसे गांधी मैदान मोना सिनेमा के पास बुलाया। इस पर वह दानापुर से अपनी कार से गांधी मैदान पहुंचा। इसके बाद प्रेमिका के साथ वह एक रेस्टोरेंट गया। जहां प्रेमिका ने सिगरेट पीने का बहाना बनाकर उसे एनआईटी घाट ले गयी। जहां प्रेमिका के इशारे पर कुछ लड़कों ने पिस्टल तानकर उसे उसकी ही कार में बैठाकर बंधक बना लिया। बाद में उसे करीब तीन घंटे तक घुमाकर उससे चेन, मोबाइल लूट कर प्रेमिका हमलावरों के साथ भाग गयी।

पुलिस के मुताबिक जिस अकाउंट में जबरन पैसा ट्रांसफर किया गया था, उस खाते में मिले डेढ़ लाख रुपये पुलिस ने फ्रीज करवा दिया है। गिरफ्तार गर्लफ्रेंड के पास भी एप्पल का आइफोन मिला है। जब उससे पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि किसी दोस्त ने उसे एप्पल का फोन गिफ्ट में दिया है। वहीं सूत्रों ने यह भी बताया कि वह खाने-पीने व घूमने की शौकीन है। होटलों में पार्टी करने के साथ ही उसके कई लड़कों से संबंध रहे हैं। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH