छत्तीसगढ़ में एक बीजेपी पार्षद ने दोस्त की पत्नी को दिया शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर , फिर आगे क्या हुआ पढ़े इस खबर में

बलौदा बाजार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में एक बीजेपी पार्षद ने दोस्त की पत्नी को दिया शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर , फिर आगे क्या हुआ पढ़े इस खबर में
बलौदाबाजार 28 अगस्त 2021 - छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में एक भाजपा नेता पर अपने ही दोस्त की बीबी से सेक्स की डिमांड करने और फिर मामला बढ़ने पर उसको पीटने का आरोप लगा है. जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता की इस करतूत पर बौखलायी महिला ने उसे अपने घर पर ही चप्पल से पीट दिया. बीजेपी नेता की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो गया है. बताया जा रहा है कि पिटाई के कुछ दिन बाद नेता ने फिर वही हरकत दोहराई तो महिला अपनी एक सहेली के साथ उसकी दुकान पहुंच गई और गुस्से में महिला ने नेता को डंडा मार दिया. जिसके बाद बीजेपी नेता और उसके एक साथी ने दोनों महिलाओं को जमकर पीट दिया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

जानकारी के मुताबिक मामला बलौदा बाजार का है, जहां 15 दिन पहले एक बीजेपी पार्षद सूर्यकांत ताम्रकार अपने दोस्त के घर गया था. पार्षद ने यहां दोस्त की पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा. उसने महिला से कहा कि देवर-भाभी में यह सब चलता रहता है. जिसके बाद गुस्साई महिला ने भाजपा पार्षद को वहीं पर चप्पल से पीट दिया. हद तो तब हो गयी, जब महिला का पति भी बीजेपी नेता का पक्ष लेने लगा. ऐसे में तिलमिलाई पत्नी ने पति से ही संबंध तोड़ने की बात कह दी. बीजेपी पार्षद की बेशर्मी यहीं नहीं रुकी. उसने एक बार फिर अपनी डिमांड महिला के आगे रख दी. जिसके बाद महिला सबक सिखाने के लिए अपनी एक साथी के साथ पार्षद की दुकान पर पहुंच गयी. गुस्से में महिला ने पार्षद को दुकान पर ही एक डंडा मार दिया. इसके बाद पार्षद और उसके दोस्त ने मिलकर महिला और उसकी साथी युवती को जमीन पर पटक कर खूब मारा. इस दौरान लोगों ने वीडियो बनाये और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. इस मामले में महिला ने थाने में FIR दर्ज करायी है, जिसके बाद आरोपी पार्षद मौके से फरार हो गया, जबकि उसका एक साथी पकड़ा गया है।
छत्तीसगढ़ में एक बीजेपी पार्षद ने दोस्त की पत्नी को दिया शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर , फिर आगे क्या हुआ पढ़े इस खबर में
छत्तीसगढ़ में एक बीजेपी पार्षद ने दोस्त की पत्नी को दिया शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर , फिर आगे क्या हुआ पढ़े इस खबर में

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH