छत्तीसगढ़ मे आरक्षक गिरफ्तार , महिला आरक्षक फरार , आरक्षक दंपत्ती ने मिल कर किया था ये कांड
धमतरी , 27-08-2021 1:25:30 AM
धमतरी 26 अगस्त 2021 - धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि पुलिस दंपति ने इस ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।
ठगी के आरोपी आरक्षक संतोष गुरुंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वही आरोपी महिला आरक्षक फरार हो गई है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है , आरोपी दंपत्ति पर नौकरी लगवाने के नाम पर 3 लोगों से तकरीबन 5 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप हैं।

















