जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर तीन लोगों की मौत , हादसा या खुदकुशी इसकी जाँच में जुटी GRP पुलिस

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर तीन लोगों की मौत , हादसा या खुदकुशी इसकी जाँच में जुटी GRP पुलिस
पटना 21 अगस्त 2021 - खुसरूपुर स्टेशन के पूर्वी केबिन के समीप हावड़ा पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे में तीनों लोगों का शव क्षत-विक्षत हो गया. रेलवे ट्रैक से गुजरने वाले स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी खुसरूपुर जीआरपी को दिए जाने के बाद खुसरूपुर जीआरपी के जवानों ने मौके पर पहुंचकर बिखरे हुए तीनों शवों को इकट्ठा कर अपने कब्जे में ले लिया है. शव क्षत-विक्षत होने के कारण मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. ट्रेन से गिरकर तीनों लोगों की मौत हो गई या फिर रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से तीनों लोगों की मौत हो गई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

आशंका जताई जा रही है कि तीनों लोग रेलवे ट्रैक पार कर रहे होंगे, इसी दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गए होंगे, जिससे उनकी मौत हो गई होगी. पूरे मामले पर पूछे जाने पर मौके पर मौजूद खुसरूपुर जीआरपी थानाध्यक्ष सूर्य दयाल सिंह ने बताया कि तीन लोगों का शव क्षत-विक्षत हो गया था. तीनों शवों के क्षत-विक्षत अंग लगभग 200 मीटर में फैल गए थे. उन्होंने बताया कि रात होने और अंगों के क्षत-विक्षत होने के कारण मृतकों के अंगों को खोजने में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. उन्होंने जल्द ही तीनों शवों की पहचान कर लिए जाने का भी भरोसा दिलाया है. खुसरूपुर स्टेशन के समीप एक साथ तीन लोगों के ट्रेन से कटने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH