जिले के सभी सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाना होगा अनिवार्य , कलेक्टर ने किया आदेश जारी
कांकेर , 21-08-2021 12:28:19 PM
कांकेर 21 अगस्त 2021 - जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार कांकेर कलेक्टर चन्दन कुमार द्वारा सभी अधिकारी और कर्मचारियों को जो दुपहिया वाहन में कार्यालय आते-जाते हैं, उन्हें हेलमेट लगाना अनिवार्य किया गया है। इसी प्रकार चार पहिया वाहन चालकों को भी वाहन चलाते समय यातायात नियमों के तहत सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होगा।














