छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1500 लाइन परिचारकों की होगी सीधी भर्ती , दसवीं पास भी कर सकते है आवेदन , पढ़े पूरी प्रक्रिया

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1500 लाइन परिचारकों की होगी सीधी भर्ती , दसवीं पास भी कर सकते है आवेदन , पढ़े पूरी प्रक्रिया
रायपुर 13 अगस्त, 2021 - छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने परिचारक (लाइन) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए है। मैदानी अमले के रूप में 1500 पदों पर सीधी भर्ती की जाएंगी। इसमें छत्तीसगढ़ के मूलनिवासियों को नौकरी मिलेगी। सीधी भर्ती के लिए कक्षा दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन 21 अगस्त से 20 सितंबर 2021 तक www.cspc.co.in में लॉगइन करके जमा किये जा सकेंगे।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के चेयरमेन अंकित आनंद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 1500 परिचारक की भर्ती होगी। इन पदों पर भर्ती से जहां एक ओर स्थानीय निवासियों को नौकरी मिल सकेगी, वहीं विद्युत संबंधी कार्यों के लिये मैदानी स्तर पर कुशल अमला तैयार होगा। 

इससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के साथ उनकी समस्याओं के निराकरण में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि पॉवर कंपनी ने 1500 परिचारक की भर्ती के लिये विज्ञापन जारी कर दिया है। राज्य शासन के नियमों के अनुसार आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसमें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 174 पद , अनुसूचित जनजाति के लिए 426 पद तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 232 पद आरक्षित होंगे शेष 668 पद अनारक्षित रहेंगे।

अंकित आनंद ने बताया कि बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के विद्युत कार्यालयों के लिए होने वाली भर्ती में वहीं के मूल निवासी ही आवेदन कर सकेंगे। इससे आदिवासी अंचल के युवाओं को सरकारी नौकरी मिल सकेगी। शेष सभी जिलों के विद्युत कार्यालयों में होने वाली भर्ती के लिये पूरे प्रदेश के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। लाइनमेन की भर्ती में कुशल संवर्ग के अनुभवी संविदाकर्मियों को अनुभव का लाभ दिया जाएगा।

जगदलपुर क्षेत्र में अनुसूचित जाति के 05, अनुसूचित जनजाति के 83, ओबीसी के 32 पद आरक्षित और 18 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं। अंबिकापुर क्षेत्र के लिए अनुसूचित जाति के 07, अनुसूचित जनजाति के 84, ओबीसी के 30 पद आरक्षित और 41 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं।

रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, राजनांदगांव तथा दुर्ग क्षेत्र के लिये अनुसूचित जाति के 162, अनुसूचित जनजाति के 259, ओबीसी के 170 पद आरक्षित और 609 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं। आवेदन शुल्क, पात्रता, स्टायफंड, दायित्व, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य शर्तों की जानकारी पॉवर कंपनी की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH