कोरबा जिले के एक निजी बिजली कंपनी में बड़ा हादसा , गर्म कोयला गिरने से तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

कोरबा , 05-08-2021 12:35:07 AM
Anil Tamboli
कोरबा जिले के एक निजी बिजली कंपनी में बड़ा हादसा , गर्म कोयला गिरने से तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे
कोरबा 04 अगस्त 2021 - कोरबा जिले के कटघोरा के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एक निजी बिजली प्लांट में दर्दनाक हादसा हो गया। 

यहां गर्म कोयला के संपर्क में आने से तीन कर्मी झुलस गए। उन पर काम के दौरान कोयला आ गिरा आनन-फानन में उन्हें स्थानीय स्तर पर उपचार दिलाने के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर में कोयला समेत राखड़ को लोड किये जाने के दौरान यह हादसा रतीजा स्थित एक निजी बिजली घर में हुआ। बताया गया कि इस इलाके में सीमित क्षमता वाला बिजली घर संचालित किया जा रहा है। यह थर्मल आधारित है। यहां पर बिजली उत्पादन की प्रक्रिया के लिए प्रतिदिन कोयला का उपयोग होता है।

इसकी पूर्ति नजदीक की एसईसीएल की खदानों से होती है घटना को लेकर जो जानकारी मिली है उसमें कहा गया कि लोडर से कोयला और राख को ट्रेलर ने लोड करने के दौरान हादसा हुआ। 

लोड किया जा रहा कोयला पहले से ही खतरनाक स्थिति में था और उसमें से धुंआ निकल रहा था। लोडिंग के दरम्यान हाइड्रा के बकेट से कोयला और राख की काफी मात्रा नीचे आ गिरी। नतीजा यह हुआ कि नीचे जो कर्मी उस समय काम कर रहे थे, उनमें से चार इसकी चपेट में आ गए। 

इस घटना में मुंशी शिवकुमार सोनी , आपरेटर महेन्द्र प्रसाद पांडेय , ट्रेलर चालक जशीम अंसारी झुलस गए।

मामले की जानकारी होने पर उद्योग प्रबंधन सख्ते में आ गया। आनन फानन में पीड़ितों को वाहन के जरिये नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें चिकित्सा दी गई हालात को गंभीर देखते हुए पीड़ितों को यहां से कोरबा के जिला अस्पताल भेज दिया गया था।

दीपका टीआई अविनाश सिंह ने बताया कि पीड़ितों का उपचार कराया जा रहा है और इस मामले में प्रार्थी के सामने आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया है कि प्लांट के सामने एक स्थान पर कोयला पड़ा हुआ है। पिछले 12 साल से उसकी उपस्थिति और उसमें आग लगे होने का दावा किया जा रहा है। इसी कोयला को यहां से हटाकर सामने सड़क के गड्ढों को पाटने के लिए भेजा जा रहा था। उसी समय घटना हुई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH