छत्तीसगढ़ में सामने आई अजब प्रेम की गजब कहानी , 35 वर्षीय शादीशुदा महिला को हुआ 17 साल के नाबालिग से प्यार , लेकिन नाबालिग निकला काफी शातिर

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में सामने आई अजब प्रेम की गजब कहानी , 35 वर्षीय शादीशुदा महिला को हुआ 17 साल के नाबालिग से प्यार , लेकिन नाबालिग निकला काफी शातिर
जशपुर 03 अगस्त 2021 - छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. 35 साल की शादीशुदा महिला से 17 साल के नाबालिग को प्यार हो गया. अब महिला ने नाबालिग पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. अपचारी बालक ने पीड़िता से हजारों रुपए भी ऐंठ लिए. जिसे वो वापस भी नहीं कर रहा था।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपचारी बालक को संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है. दरअसल बगीचा थाना क्षेत्र निवासी एक 35 वर्षीय शादीशुदा महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें कहा है कि सरगुजा निवासी 17 वर्षीय नाबालिग का उससे परिचय था. दोनों फोन पर अक्सर बातें किया करते थे. इसी बीच दोनों में प्रेम संबंध बन गया. इस दौरान नाबालिग बालक ने महिला को शादी का झांसा देकर उसका दुष्कर्म किया. अपचारी बालक ने पीड़िता से पैसे भी ले लिए थे।

जब महिला अपचारी बालक को शादी के लिए कहती, तो उसे वो अक्सर टाल देता था. बाद में बालक ने महिला से पीछा छुड़ाने एक मनगढ़ंत कहानी बना ली. अपचारी बालक के पास जब भी महिला फोन करती, तो वो खुद को अपचारी बालक का छोटा भाई बताकर महिला से बात करता था।

उसने महिला को बताया कि उसके बड़े भाई की मौत हो गई है, लेकिन बाद में जब पीड़िता को उसके जिंदा होने की जानकारी लगी, तो परेशान होकर मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई. बताया जा रहा है कि महिला शादीशुदा है, लेकिन अपने पति से अलग रह रही है।

इस संबंध में बगीचा पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच पिछले 6 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था. महिला से पीछा छुड़ाने अपचारी बालक ने मनगढ़ंत कहानी बनाकर अपने आप को मृत बता दिया. बाद में फिर महिला से छोटा भाई बनकर बातचीत करने लगा. पीड़िता की शिकायत पर अपचारी बालक के ऊपर मामला दर्ज कर लिया गया है. बगीचा पुलिस ने अपचारी बालक को संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH