बेटे और पति की मौत का डर दिखा कर कथित तांत्रिक ने महिला से किया रेप

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बेटे और पति की मौत का डर दिखा कर कथित तांत्रिक ने महिला से किया रेप
मुजफ्फरपुर 03 अगस्त 2021 - बिहार के मुजफ्फरपुर में अंधविश्वास की हैरान करने वाली कहानी सामने आई है. यहां बेटे के इलाज के नाम पर तांत्रिक ने महिला के घर आना शुरू कर दिया. इस बीच तांत्रिक ने महिला को बताया कि उसके परिवार पर भयंकर संकट आया है. बेटे की मौत हो जाएगी, इसके 40 दिन बाद पति भी मर जाएगा. तांत्रिक की बातों से महिला और पति बुरी तरह डर गए. तंत्र मंत्र के सहारे इस संकट से उबारने के लिए तांत्रिक ने महिला को नशीली दवा के सेवन से बेहोश कर दिया और उसके साथ बलात्कार कर दिया. इस घटना के बाद आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर​ लिया है।

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र का ये मामला है. यहां की रहने वाली एक महिला का बेटा बीमार था. वह बीमार बेटे को दिखाने के लिए तांत्रिक रक्सा गांव निवासी अब्दुल हाफिज के पास ले गई. अब्दुल हाफिज राजमिस्त्री का काम भी करता है. पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि अब्दुल हाफिज ने कहा कि बेटे का इलाज उसके घर पर ही होगा. महिला तांत्रिक को घर बुलाने के लिए तैयार हो गई. महिला ने बताया कि ​बेटे का इलाज करने के लिए अब्दुल हाफिज उसके घर आया. पहले तो उसने इधर-उधर की बातें कीं और फिर कहने लगा कि तुम्हारे परिवार पर तो भयंकर संकट आया है. तुम्हारा बेटा मर जाएगा और पति की भी 40 दिन में मौत हो जाएगी. यह सुनकर महिला और उसका पति डर गए. महिला ने उससे पूछा इस संकट से उबरने का क्या उपाय है. आरोपी ने कहा कि रात में तंत्र-मंत्र से उपाय करना होगा, तभी यह संकट दूर होगा।

महिला और उसका पति तांत्रिक की बातों में फंस गए. उसने पहले तो तंत्र क्रियाओं के लिए कुछ सामान मंगाया. उसके बाद रात के समय पति को बाहर रुकने के लिए कहा और महिला को कमरे में ले गया. पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी ने उस पर पाउडर फेंका, जिससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद तांत्रिक ने उसके साथ बलात्कार किया. कुछ देर बाद ही उसे होश आया, तो उसने तांत्रिक का विरोध शुरू कर दिया और शोर मचाने लगी. पत्नी की चीख सुनकर पति कमरे के अंदर पहुंच गया और आरोपी के चंगुल से पत्नी को बचाया. आरोपी तांत्रिक को कमरे में ही बंद कर दिया और इसके बाद पुलिस को सूचना देकर बुला लिया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के बाद आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर​ लिया गया है. महिला के बयान लिये जा रहे हैं, उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है. पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH