20 से अधिक युवतियों से रेप के मामले में पॉप स्टार गिरफ्तार , दीपिका पादुकोण के साथ कर चुके है फ़िल्म में काम

देश विदेश , 02-08-2021 4:05:44 PM
Anil Tamboli
20 से अधिक युवतियों से रेप के मामले में पॉप स्टार गिरफ्तार , दीपिका पादुकोण के साथ कर चुके है फ़िल्म में काम
बीजिंग 02 अगस्त 2021 - दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के सह अभिनेता क्रिस वू (Kris Wu) को दुष्कर्म के आरोप में हिरासत में लिया है। 

इस मामले में बीजिंग में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पॉप स्टार पर ये कार्रवाई ऑनलाइन आरोपों पर केंद्रित है। उन्होंने कहा है कि 30 वर्षीय पॉप स्टार क्रिस वू ने यौन संबंध बनाने के लिए कई बार युवा महिलाओं को धोखा दिया। वहीं वकीलों का कहना है कि अगर आरोप तय होते हैं, तो क्रिस वू को चीन में ही सजा पूरी करनी होगी।  

बता दें कि अगर अभिनेता पर आरोप सिद्ध हुआ तो उन्हें लगभग 10 साल की सजा हो सकती है। साथ ही सजा पूरी करने के बाद ही उन्हें कनाडा प्रत्यर्पित किया जाएगा। 

दरअसल, बीते महीनें क्रिस पर एक 18 वर्षीय चीनी छात्रा ने जबरन यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया था। छात्रा ने चाइनीस मीडिया को बताया था कि क्रिस ने उन्हें शराब पिलाने के बाद यौन संबंध बनाने का लालच दिया था। चीनी छात्रा ने यह भी कहा कि क्रिस वू की टीम ने उन्हें म्यूजिक वीडियो में लेने का लालच देकर घर बुलाया था। पीड़िता ने बताया कि सात अन्य महिलाओं ने भी उसे बताया है कि क्रिस वू ने उनके साथ भी दुष्कर्म किया है। क्रिस वू पर आरोप लगाने के बाद से ही 24 अन्य महिलाएं भी आगे आईं हैं।  उन्होंने पॉप स्टार पर अनुपयुक्त व्यवहार करने और दुष्कर्म का आरोप लगाया है।  

हालांकि, क्रिस पहले इन आरोपों का खंडन कर चुके हैं। वहीं, कैनेडियन एंबेसी ने भी इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि क्रिस वू ने 2017 में आई फिल्म 'एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के साथ डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका थी।  इसके पहले करीब एक दर्जन ब्रांड ने क्रिस पर आरोप लगने के बाद उनसे नाता तोड़ लिया है। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH