हाई टेंसन वायर की चपेट में आया ट्रैक्टर , करंट लगने से पिता पुत्र की मौत , और एक की हालत गंभीर

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हाई टेंसन वायर की चपेट में आया ट्रैक्टर , करंट लगने से पिता पुत्र की मौत , और एक की हालत गंभीर
पटना 28 जुलाई 2021 - बिहार की राजधानी पटना में अनलोडिंग के दौरान ईंट लदे ट्रैक्टर में करंट दौड़ गया. इस हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोग बुरी तरह झुलसकर जख्मी हो गए. इनमें से पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल स्थित न्यू आइओसी कॉलोनी की है, जहां ईंट उतारने के दौरान ही ट्रैक्टर बिजली के तार की चपेट में आ गया. घायल खलासी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर है. मृतकों की पहचान नालंदा जिले के अस्थामा अमरसिन बीघा निवासी 55 वर्षीय मुन्नी लाल राउत और उनके 28 वर्षीय पुत्र जितेंद्र राउत के रूप में की गई है. हादसे के बाद आनन-फानन में तीनों लोगों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि मुन्नी लाल राउत न्यू आईओसी कॉलोनी में अपने मकान का निर्माण करा रहे थे. इसी क्रम में वो अपने बेटे के साथ घर के पास ट्रैक्टर से ईंट उतरवा रहे थे. ट्रैक्टर से ईंट उतरवाने के क्रम में ही ट्रैक्टर का डल्ला पास से गुजर रहे बिजली के तार पर गिर पड़ा, जिससे तार टूट गया और पूरे ट्रैक्टर में करंट दौड़ गया. ट्रैक्टर के पास पानी जमा होने के कारण पानी में भी करंट दौड़ गई, जिससे पिता-पुत्र की मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घटना के संबंध में पूछे जाने पर प्रत्यक्षदर्शियों और मृतक के पड़ोसियों ने बताया कि ट्रैक्टर में करंट आने से ही पिता पुत्र की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोहल्ले में कवर वायर लगाने को लेकर विभाग के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई है, बावजूद इसके विभाग द्वारा अब तक कवर वायर की व्यवस्था नहीं की गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH