रेप की शिकार नाबालिग छात्रा का एबॉर्शन का मामला , एक साल से फरार छत्तीसगढ़ की महिला डॉक्टर ने कोर्ट में किया सरेंडर , क्या था मामला यह जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

जशपुर , 26-07-2021 1:58:43 AM
Anil Tamboli
रेप की शिकार नाबालिग छात्रा का एबॉर्शन का मामला , एक साल से फरार छत्तीसगढ़ की महिला डॉक्टर ने कोर्ट में किया सरेंडर , क्या था मामला यह जानने के लिए पढ़े पूरी खबर
जशपुर 25 जुलाई 2021 - बीते वर्ष 2020 में जशपुर जिले के नारायणपुर के एक मिडिल स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा का शिक्षक द्वारा किये गए रेप के बहुचर्चित मामले में शनिवार को एक बार फिर से नया मोड़ आया है।

इस मामले में घटना के बाद से फरार चल रहे कुनकुरी विराज नर्सिंग होम की संचालिका डॉक्टर बेरोनिका सुरेन ने कुनकुरी न्यायालय में सरेंडर कर दिया है ।सरेंडर करने के बाद डॉ बेरोनोका को जेल भेज दिया गया है। 

बता दें कि 2020 में नारायणपुर के मिडिल स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा ने यहाँ पदस्थ शिक्षक राशिद खान के विरुध्द रेप का आरोप लगाया था। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। मुख्य आरोपी राशिद खान सहित अन्य लोगो को गिरफ्तार कर तत्काल जेल भेज दिया गया था साथ ही मिडिल स्कूल में तैनात सभी शिक्षकों को तत्काल पर प्रभाव से सस्पेंड किया ही गया था साथ मे कुनकुरी शिक्षा विभाग के बीइओ बीआरसी पर भी गाज गिरी थी। 

इस मामले में विराज नर्सिंग होम की संचालिका डॉक्टर बेरोनिका सुरेन पर पैसे लेकर पीड़िता का एबॉर्शन किये जाने के आरोप लगे थे लेकिन पुलिस पूछताछ से पहले ही वह फरार हो गई थी और आखिरकार विराज नर्सिंग होम की संचालिका डॉक्टर बेरोनिका सुरेन ने शनिवार को कुनकुरी न्यायालय में आत्मसर्पण कर दिया।

नारायणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि डॉक्टर घटना के से ही फरार थी शनिवार को कोर्ट में सरेंडर करने के बाद डॉक्टर को जेल भेजा गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH