पति ने पत्नी से हुई झगड़े का बदला लिया 06 साल के मासूम साले से , बदला भी ऐसे लिया की जानकर उड़ जाएंगे होश

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति ने पत्नी से हुई झगड़े का बदला लिया 06 साल के मासूम साले से , बदला भी ऐसे लिया की जानकर उड़ जाएंगे होश
समस्तीपुर 25 जुलाई 2021 - पत्नी के मायके जाने से खफा युवक ने अपने छह वर्षीय साले का अपहरण कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव की पहचान छुपाने के लिए पत्थर से कई वार कर उसका चेहरा बिगाड़ दिया। इसके बाद आरोपी अपनी दिनचर्या के काम में जुट गया जब बच्चा नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस को इसकी शिकायत दी। 

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर निवासी गुड्डू साहनी बसई एंक्लेव इलाके में परिवार सहित किराये पर रहकर मजदूरी करता था। एक महीने पहले गुड्डू का पत्नी ललिता के साथ किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इस पर ललिता ने अपने पिता महेंद्र सिंह साहनी को पानीपत से बुलाया। 

जब उसके ससुर समझा रहे थे उसी समय ललिता की मौसी रिपल देवी भी वहां आ गईं। वह बसई एंक्लेव में ही रहती हैं। दोनों को काफी समझाने के बाद भी जब मनमुटाव दूर नहीं हुआ तो ललिता को उसके पिता अपने घर लेकर चले गए। गुड्डू को लगा कि रिपल देवी के कहने पर ही उसके सुसर उसकी पत्नी को लेकर चले गए, तभी उसने रिपल देवी से बदला लेने की ठान ली।

एसीपी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि 22 जुलाई को गुड्डू का छह वर्षीय साला गणित बसई एंक्लेव के पास स्थित पार्क में खेल रहा था। गुड्डू वहां गया और गणित को अपनी बातों में बहलाकर पार्क के पास स्थित सुनसान जगह पर लेकर गया और वहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। 

हत्या करने के बाद उसे कोई पहचान नहीं सके, इसलिए उसके मुंह पर पत्थर से कई बार वार किया। बच्चे के लापता होने पर पुलिस को सूचना दी गई। जांच के दौरान पुलिसकर्मियों को गुड्डू पर शक हुआ। शुरुआती पूछताछ में वह हत्या की बातों से इनकार करता रहा। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसके बाद उसने शव भी बरामद करवाया। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH