छत्तीसगढ़ में हायवे के लूटेरे गिरफ्तार , आरोपियों में 02 नाबालिग भी शामिल

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में हायवे के लूटेरे गिरफ्तार , आरोपियों में 02 नाबालिग भी शामिल

रायपुर 17 जुलाई 2021 - आरंग पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम चपरीद और रानीसागर के बीज युवक से स्कूटी और मोबाइल लूटने वाले कार सवार तीन आरोपियों और उनका सहयोग करने वाले 2 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात 09 बजे प्रार्थी युवक देवेंद्र साहू अपने एक्टिवा क्रमांक CG 04 MZ 5033 से ग्राम चपरीद से अपने घर रानीसागर जा रहा था। तभी रास्ते में नए शराब दुकान के पास रानीसागर की ओर से कार टाटा इंडिका क्रमांक CG 10 FA 6433 सवार डींगेश्वर साहू ने उसे के टक्कर मार कर गिरा दिया। 

जिसके बाद कार में सवार डींगेश्वर और उसका दोस्त बंशी उर्फ रोहित यादव गाड़ी से उतर कर जबरदस्ती प्रार्थी का मोबाइल और स्कूटी लूटकर चम्पत हो गए। 

जिसके बाद प्रार्थी ने पुलिस और घटना स्थल से कुछ दूर स्थित ढाबा संचालक मित्र राजा टंडन को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद राजा ने आरोपियों का पीछा किया। घटना की सूचना के बाद आरंग पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, एएसपी ग्रामीण तारकेश्वर पटेल और सीएसपी लालचंद मोहिले के निर्देशन में खरोरा पुलिस और ग्राम सकरी के ग्रामीणों की मदद से कई पॉइंट पर नाकेबंदी कर खरोरा थाना के ग्राम अछोली से 2 नाबालिग सहित कार चालक डींगेश्वर साहू पिता काशी (28), बंशी उर्फ रोहित यादव पिता सुकलाल (19) और छबिलाल साहू पिता धनीराम (18) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटी गई स्कूटी और मोबाइल फ़ोन बरामद कर आरोपियों के खिलाफ भा द वी की धारा 279, 392, 395 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया है। 

नाकेबंदी के दौरान पुलिस की टीम में थाना प्रभारी लेखधर दीवान, सहायक उप निरीक्षक महेश्वर देवांगन, आरक्षक साधे सिंह, नेमीचंद जांगड़े, श्याम कुमार सोनकर, रितु बंजारे और ब्यास धृतलहरे उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH