मालखरौदा थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग सक्ती से बरामद , सक्ती निवासी ने शादी का झाँसा दे कर बंधक बना के कर रहा था रेप

जांजगीर चाम्पा , 17-07-2021 5:00:59 AM
Anil Tamboli
मालखरौदा थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग सक्ती से बरामद , सक्ती निवासी ने शादी का झाँसा दे कर बंधक बना के कर रहा था रेप
जांजगीर चाम्पा 16 जुलाई 2021 - एस डी ओ पी कार्यालय सक्ती से मिली जानकारी के मुताबिक दिनॉक 21 अक्टूबर 2020 को प्रार्थी ने मालखरौदा  थाना आकर इस आशय का प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग लडकी उम्र 15 वर्ष 11 माह निवासी सकर्रा जो कि दिनॉक 09 अक्टूबर 2020 की रात्रि में घर में बिना किसी को जानकारी दिए कहीं चली गई है।

प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 351/2020 धारा 363 भादवि पंजीबध्द कर नाबालिग लडकी एवं संदेही की पतासाजी में लिया गया प्रकरण महिला / बालिका संबंधी अपराध एवं अत्यंत संवेदनशील प्रकृति का होने से तत्काल घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई।

जिसके बाद पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह ठाकुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय कुमार महादेवा के निर्देशन एवं SDOP सक्ती शोभराज अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में त्वरित विवेचना करते हुए आरोपी एवं व्यपहृता की पतासाजी की जा रही थी इसी दौरान दिनांक 15 जुलाई 2021 को मुखबिर से सूचना मिली की व्यपहृता एवं संदेही , संदेही कामता खाडे के घर ग्राम सक्ती वार्ड क्रमांक 01 में रह रहे है सूचना के बाद पुलिस संदेही कामता खाडे के घर पर रेड कार्यवाही की और अपहृत बालिका को बरामद किया।

 विवेचना के दौरान अपहृता की महिला पुलिस अधिकारी से धारा 161 जाफौ के तहत कथन कराया गया जिसमें व्यपहृता ने बताया की आरोपी के द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर दिनांक घटना को भगाकर ले गया था तथा जबरन दैहिक शोषण किया है।

 जिस पर प्रकरण में धारा 366 , 376 भादवि 4 , 6 पास्को एक्ट जोडी गई , प्रकरण के आरोपी कामता खाडे पिता बुधराम खांडे उम्र 22 वर्ष निवासी सक्ती वार्ड क्रमांक 01 का कृत्य अपराध सदर धारा का घटित करना पर्याप्त सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी के.के.महतो , सहायाक उप निरीक्षक पी.आर. पैकरा , आरक्षक फारुख खान , आरक्षक श्याम हरवंश महिला आरक्षक कृष्ण कुमारी राठौर की सराहनीय भूमिका रही।
मालखरौदा थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग सक्ती से बरामद , सक्ती निवासी ने शादी का झाँसा दे कर बंधक बना के कर रहा था रेप

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH