जांजगीर चाम्पा जिले में शादी में डांस करने से मना करने पर युवक को इतना मारा की हो गई मौत

जांजगीर चाम्पा , 15-07-2021 3:37:11 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले में शादी में डांस करने से मना करने पर युवक को इतना मारा की हो गई मौत
जांजगीर चाम्पा 14 जुलाई 2021 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 14 जुलाई 2021 को प्रार्थी धरम दास मानिकपुरी पिता अमरदास मानिकपुरी उम्र 40 साल निवासी दुरपा ने  शिवरीनारायण थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 11 जुलाई 2021 को मेरे गांव के विजय सहिस के घर में उसके बेटे व बेटी कि शादी का कार्यक्रम हो रहा था जिसमे चुलमाटी कार्यक्रम में विजय सहिस के रिस्तेदार परिवार तथा मेरे गांव के काफी लोगो को व मरे परिवार को निमंत्रण मिला था मैं व मेरा भाई हरिश दास भी कार्यक्रम में शामील थे।

रात्रि करीबन 08:30 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ था जिसमें डीजे व डिस्को लाईट जल रहा था  गांव के लोग नाच गा रहे थे मेरा भाई हरिश दूर खडा था जिसे नाचने के लिये सुर्यकांत सहिस बुलाया तो मेरा भाई नही जा रहा था जिसे विजय सहिस , पंचु सहिस , टिकम सहिस , गोलू सहिस , एवं जगदीश सहिस व जगदीश सहीस का लडका हाथ पकड कर डांस कराने लगे मेरा भाई लगातार मना कर रहा था जिसे जबरदस्ती कर उसे हाथ मुक्का घुसा से मारपीट किये सिर में हाथ बगल से मारे गिर जाने पर जुता चप्पल से मारे जो मेरा भाई वही पर बेहोस हो गया जिसे लोगों के मदद से घर लाये और पानी छिडके व हवा दिये तो थोडा ठीक हुआ रात्रि होने से हम सब सो गये सुबह 6 से 7 बजे मेरा भाई फिर बेहोश हो गया जिसे उपचार के लिये गौतम हास्पीटल शिवरीनारायण लेकर आये जँहा से सिटी स्केन कराने के लिए बिलासपुर ले जाने के लिए बोला गया।

जिसके बाद मेरे भाई को बिलासपुर ले जाकर प्रथम हास्पीटल सरकंडा में दिनांक 12 जुलाई 2021 को भर्ती कराये दिनांक 13 जुलाई 2021 तक ईलाज चलते रहा रात करीबन 9-10 बजे डाक्टर बोले कि यह चोंट गंभीर है ठीक नही होगा दुसरे अस्पताल ले जा सकते हो हम ठीक नहीं कर सकते तब उसकी रिपोर्ट लेकर अपोलो अस्पताल जाकर दिखाये वहां भी मना कर दिये तब रात भर वही रहे सुबह 04 बजे लगभग घर दुरपा लेकर आये जो सुबह 06:00 बजे मेरे भाई हरिश दास की मृत्यु हो गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध कमांक 275/2021 धारा 147 , 294 , 323 , 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया उक्त घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजय महादेवा ,  उप पुलिस अधीक्षक ( मुख्यालय )  निकोलस खलखो , को जानकारी देने पर प्रकरण में आरोपीयों को तत्काल पतासजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश प्राप्त होने से थाना शिवरीनारायण से टीम बनाकर आरोपीयों के पतासाजी हेतु ग्राम दुरपा रवाना किया गया जो आरोपी विजय सहीस पिता मेकुलाल सहिस उम्र 45 साल , संजय सहीस पिता नारायण सहीस उम्र 23 साल , टिकाराम सहिस पिता सुधराम सहिस उम्र 20 साल , पंचराम सहिस पिता सुधराम उम्र 22 साल , सूर्यकांत पिता सितम्बर सहिस 22 साल सभी साकिनान दुरपा थाना शिवरीनारायण जगदीश सहिस पिता रूपसिंह सहिस उम्र 41 साल , अरूण पिता जगदीश सहिस उम्र 19 साल दोनो निवासी राहौद थाना शिवरीनारायण को थाना लेकर आये पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये जिन्हे दिनांक 14 जुलाई 2021को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एम.एल शर्मा , निरीक्षक रविन्द्र अनंत सउनि संतोष उपाध्याय , सउनि कौशल सिदार , प्रआर प्रकाशचंद राठौर म.प्र.आर निलमणी कुसुम ; आरक्षक विकाश शर्मा , आर दीपक जायसवाल , आर . ओमप्रकाश डहरिया , आर पुष्पेन्द्र राजपूत व लायंस नायक शिव साहू का विशेष योगदान रहा ।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH