माँ की अवैध संबंध का नतीजा जिंदगी भर भुगतेगा 09 माह का मासूम बच्चा , पढ़े दिल को दहला देने वाली खबर

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
माँ की अवैध संबंध का नतीजा जिंदगी भर भुगतेगा 09 माह का मासूम बच्चा , पढ़े दिल को दहला देने वाली खबर
आरा 05 जुलाई 2021 - बिहार के आरा के टाउन थाना क्षेत्र से एक शादीशुदा महिला के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आई है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है. मृतक महिला टाउन थाना क्षेत्र के महाजन टोली की रहने वाली हैं. वहीं, घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा टाउन थाना की पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक महिला गुड़िया कुमारी ने अपने पति को खाना खिलाकर सुबह दुकान पर और भाई को मोबाइल का कवर लाने के लिए बाजार भेज दिया. इसके बाद महिला ने गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पड़ोसियों का कहना है कि 'महिला का पति सुमित शर्मा सुबह घर से खाना खाकर दुकान पर काम के लिए गया था, दोपहर को खाना खाने के लिए घर आया तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था. काफी देर गेट पीटने के बाद भी घर के अंदर से कोई आवाज नहीं आई, जिसके बाद पति ने पड़ोसी के घर से अपने घर में घुसकर देखा तो पत्नी को गले मे फंदा लगाकर झूलते हु्ए पाया. अपनी पत्नी के शव को देखकर सुमित शर्मा पूरी तरह टूट गया और रोने बिलखने लगा. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, सुमित शर्मा और गुड़िया कुमारी की शादी 2 फरवरी 2019 को आयर बलिगांव में हुई थी. मृतिका का एक 9 माह का बेटा है. घटना को लेकर पति सुमित कुमार का कहना है कि उनकी पत्नी का किसी अन्य लड़के से अफेयर चल रहा था. इसको लेकर 2 माह पहले घर में विवाद भी हुआ था. सुमित कुमार ने बताया कि 'दो माह पहले गुड़िया कुमारी अपने प्रेमी के साथ भागने के लिए आरा रेलवे स्टेशन पर गई थी. जहां जीआरपी ने गुड़िया को अकेला देखकर उससे पूछताछ की जिसके बाद इस मामले का पता चला था. वहीं, इस बात की सूचना मिलने के बाद परिजन गुड़िया कुमारी को घर ले आए थे. इस मामले के बाद गुड़िया कुमारी को कुछ दिन के लिए अपने मायके रहने चली गई थी. बाद में ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के लोगों के साथ मिलकर सुलह की गई थी और इसके बाद गुड़िया कुमारी ससुराल में शांति से रहने लगी थी. लेकिन शनिवार को गुड़िया ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मामले में नगर थाना प्रभारी शम्भू भगत ने बताया, 'आत्महत्या करने की मुख्य वजह स्पष्ट नहीं है लेकिन प्रथम दृष्टया से प्रतीत हो रहा है कि महिला ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की है. अभी छानबीन की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH