जांजगीर चांपा जिले में कोविड कार्य में लापरवाही , इन 19 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चांपा जिले में कोविड कार्य में लापरवाही , इन 19 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी
जांजगीर चाम्पा 29 जून 2021 - जांजगीर चांपा जिले में कोविड टीकाकरण नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर के एस पैकरा ने वैक्सीनेशन ड्यूटी से नदारद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंघरा के 19 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन सभी शिक्षकों की 18 प्लस हितग्राहियों को टीकाकरण कराने घर घर जाकर उन्हें प्रेरित करने की ड्यूटी लगाई गई है।
आज के एस पैकरा द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर सिंघरा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी शिक्षक अपने कर्तव्य से अनुपस्थित पाए गए,डिप्टी कलेक्टर के एस पैकरा ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी 19 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में कहा गया है कि यह कृत्य आपके सौंपे गए कार्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता का द्योतक है अतः क्यों न आपके विरूद्ध सिविल सेवा वर्गीकरण एवं आचरण के तहत कार्रवाई की जाए। 

उन्होंने सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस का जवाब दो दिन के भीतर उनके अथवा मुख्य कार्यपालन अधिकारी‌ जनपद पंचायत मालखरौदा के समक्ष देने के निर्देश दिए हैं। संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर सभी शिक्षकों को अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। ड्यूटी से अनुपस्थित विकास खंड मालखरौदा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के जिन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है उनमें प्राचार्य एस आर नेताम, शिक्षक सुशील कुमार नेताम,प्रमेश कुमार जांगड़े, चंद्रिका प्रसाद, सुन्दर लाल सोनवानी,बिनी राम जाटवर,रामप्यारे अजगल्ले, भूषण लाल डहरिया,ईश्वरी बंजारे,मंगलू राम नेताम,सोनी चंद्रा, मंशाराम, नरेंद्र कुर्रे,अजय भारती, प्रमोद देवांगन, बिनी माधव, मनमोहन, दीपक कुमार पटेल और ध्रुवा प्रसाद पटेल शामिल हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH