जांजगीर चाम्पा जिले में सिर्फ 03 हजार रुपये के लिए 10 माह की बच्ची का अपहरण , नर्स सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 29-06-2021 9:19:51 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले में सिर्फ 03 हजार रुपये के लिए 10 माह की बच्ची का अपहरण , नर्स सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा 29 जून 2021 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 28 जून 2021 को प्रार्थीया बिंदा साहू निवासी तिवारी पारा खरौद थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बच्ची अराधना आज से 10 माह पहले ग्राम खरौद में पैदा हुई थी डिलीवरी कराने नर्स निशा तिवारी बलौदा बाजार से मेरे घर आई थी।

डिलीवरी कराने के बाद वापस बलौदा बाजार चली गई थी डिलीवरी कराने के लिए 03 हजार में सौदा हुआ उस समय मेरे मेरे पास पैसा नही था तब मैंने बाद में देने का वादा किया था

कल दिनांक 28 जून 2021 को दोपहर करीब 01:30 बजे नर्स निशा तिवारी मेरी भांजी पुष्पा साहू पति देवी साहू एवं सोनू खान जो पुष्पा साहू के घर के पास में रहता है तीनों मोटर सायकल में बैठकर आये और मुझसे 3000 रूपये की मांग किये मैं बोली कि अभी मेरे पास पैसा नही है इसी बात पर पुष्पा साहू निशा तिवारी एवं सोनू खान तीनों मिलकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिये और मेरी बच्ची कुमारी अराधना उम्र 10 माह को शाम करीबन 06 बजे अपने साथ उठाकर ले गये हैं प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध कमांक 244/21 धारा 365 , 294 , 506 , 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया उक्त घटना कि जानकारी थाना प्रभारी द्वारा  पुलिस अधीक्षक पारूल माथूर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा उप पुलिस अधीक्षक ( शिवरीनारायण ) संदिप मित्तल  को देने पर प्रकरण में आरोपीयों को तत्काल पतासजी कर बच्ची को बरामद करने के निर्देश प्राप्त होने से थाना शिवरीनारायण से टीम बनाकर पतासाजी हेतु बलौदा बाजार रवाना किया गया बलौदा बाजार में थाना सीटी कोतवाली के स्टाफ की मदद से बच्ची अराधना साहू को वार्ड क्रमांक 10 भैसा पसरा पहदा रोड बलौदा बाजार में आरोपीयां पुष्पा साहू के कब्जे से बरामद किया गया।

बच्ची व आरोपीयों को लेकर वापस थाना आये व बच्ची कुमारी अराधना को उसकी मां बिंदा साहू के सुपुर्द किये आरोपीयां पुष्पा साहू से पूछताछ में अपहृत बच्ची का डिलवरी कराने के एवज में 3000 रू प्रार्थीया बिंदा साहू से लेना था किंतु उसके द्वारा उक्त रकम नही दिये जाने से क्षुब्ध होकर अपने दो साथी निशा तवारी व सोनू खान के साथ बच्ची का अपहरण करना स्वीकार किये घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल हिरो होण्डा पैशन प्रो कमांक सीजी 22 जे 2673 को आरोपी मोईज खान उर्फ सोनू से जप्त किया गया आरोपी पुष्पा साहू पति देवी प्रसाद साहू उम्र 33 साल , नीशा तिवारी पति कृष्ण चंद तिवारी उम्र 31 साल और मोईज खान उर्फ सोनू उर्फ एमडी मोईज पिता नतीश खान उम्र 40 साल सभी निवासी वार्ड 10 सीटी कोतवाली बलौदा बाजार को दिनांक 29.06.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एम.एल शर्मा , निरीक्षक रविन्द्र अनंत , सउनि संतोष बंजारे , प्र.आर 255 नरेन्द्र शुक्ला , म . प्र.आर. 563 निलमणी कुसुम , आर 0 936 विश्वजीत आदिले महिला आर 756 डिल्ली बघेल महिला नंगर सैनिक 334 का विशेष योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH