छत्तीसगढ़ में अवैध संबंध बनी हत्या की वजह , पत्नी के साथ अवैध संबंध होने की वजह से दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट

गरियाबंद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में अवैध संबंध बनी हत्या की वजह , पत्नी के साथ अवैध संबंध होने की वजह से दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट
गरियाबंद 29 जून 2021 - छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले मैनपुर थाना क्षेत्र के धवलपुर में 17 जून को फिरतु राम की संदिग्ध मौत का खुलासा हो गया है. उसका मितान ही उसका कातिल निकला. मैनपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गांव के ही चैनसिंह यादव और उसके छोटे भाई गणेश यादव को गिरफ्तार किया है. चैनसिंह पर फिरतु राम की हत्या करने और उसके छोटे भाई गणेश पर लाश को ठिकाने लगाने में सहयोग करने का आरोप है. पूछताछ में अपना आरोप स्वीकार करने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला अवैध संबंधों से जुड़ा है. फिरतु राम और चैन सिंह मितान थे. वहीं जांच में पता चला है कि फिरतु की पत्नी के संबंध चैन सिंह से थे 10 जून को उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. इसके बाद वह मामले को समाज के समक्ष रखने की धमकी देकर चैन सिंह को टारगेट कर रहा था. 16 जून की रात को भी फिरतु ने नशे की हालत में चैनसिंह के घर पहुंचकर उससे झगड़ा किया था।

समाज में बेइज्जती के डर से चैनसिंह ने गमछा से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फिर अपने छोटे भाई के साथ मिलकर उसकी लाश मोटर सायकिल से गांव के बाहर एक बरगद पेड़ के नीचे फेंक दिया 17 जून को फिरतु की लाश गांव के बाहर संदिग्ध हालत में मिली।

मृतक के चचेरे भाई ने पुलिस को मामले की सूचना दी. उसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आने के बाद पुलिस ने जांच उसी दिशा में मोड़ते हुए आगे बढ़ाया और आज मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़ में अवैध संबंध बनी हत्या की वजह , पत्नी के साथ अवैध संबंध होने की वजह से दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH