अब सक्ती में अब कोरोना से डरो ना , क्योंकि आज के आंकड़े तो कुछ यही बयान करते है
जांजगीर चाम्पा , 27-06-2021 1:28:35 AM
सक्ती 26 जून 2021 - सक्ती ब्लाक और शहर दोनो ही लगभग कोरोना मुक्त होने की तरफ अग्रसर है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के मुताबिक शनिवार को कुल 188 लोगो की कोरोना जाँच की गई थी जिसमे सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र से 06 नए संक्रमित की पहचान की गई है और सक्ती शहर से एक भी नए मरीज की पहचान नही की गई है।
ग्रामीण क्षेत्र के पोरथा से 03 , देवरी से 03 और अन्य ब्लाक से 00 नए मरीज मिले है जो की एक बहुत बड़ी राहत की बात है।
बता दे की पिछले कुछ दिनों से सक्ती ब्लाक में कोरोना का ग्राफ काफी तेजी से नीचे गिर रहा है जो काफी सुकून भरा है।














