कांग्रेस नेता व छत्तीसगढ़ कामगार मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष ने फाँसी लगा कर की ख़ुदकुशी

कोंडागांव , 26-06-2021 4:55:05 PM
Anil Tamboli
कांग्रेस नेता व छत्तीसगढ़ कामगार मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष ने फाँसी लगा कर की ख़ुदकुशी
कोंडागांव 26 जून 2021 - कोंडागांव में कांग्रेस नेता और कामगार मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष पारस गोस्वामी (32) ने आत्महत्या कर ली। उनका शव शुक्रवार देर शाम घर में ही फंदे से लटका हुआ मिला।फिलहाल सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, आड़का छेपड़ा वार्ड निवासी पारस गोस्वामी काफी मिनलसार कांग्रेस नेता थे। शुक्रवार शाम करीब 07 बजे घर के कमरे में ही उनका शव मिला। बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले भी पारस ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया था। समय रहते दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचा ली थी। तब दोस्तों से कहा था कि कब तक उन्हें बचाएंगे और अब फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

पारस गोस्वामी के बारे में बताया जा रहा है कि वह काफी हंसमुख और मिलनसार नेता था। स्थानीय स्तर पर भी काफी लोकप्रिय थे।
कांग्रेस नेता पारस के पारिवारिक विवाद के चलते खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। 

फिलहाल इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। वह अपने घर में अकेले कमाने वाले थे। परिवार में उनकी मां, पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। बेटी चौथी क्लास में पढ़ती है, जबकि बेटा अभी सिर्फ 4 साल का है। पुलिस उनके खुदकुशी करने के कारणों की जांच कर रही है। इस संबंध में उनके दोस्तों से भी पूछताछ हो सकती है।

पारस गोस्वामी के बारे में बताया जा रहा है कि वह काफी हंसमुख और मिलनसार नेता था। स्थानीय स्तर पर भी काफी लोकप्रिय थे। पार्टी के हर कार्यक्रम में हमेशा आगे रहते थे। इसके चलते ही उन्हें कामगार संघ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पारस के निधन पर PCC चीफ मोहन मरकाम और महासचिव मनीष श्रीवास्त ने शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को मुक्ति धाम में किया जाएगा।
कांग्रेस नेता व छत्तीसगढ़ कामगार मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष ने फाँसी लगा कर की ख़ुदकुशी

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH