नाबालिग लड़को के एक ऐसा गिरोह का खुलासा जिससे पूरे देश की पुलिस और आम लोगो के नाक में दम कर रखा था

झारखंड , 26-06-2021 10:31:21 AM
Anil Tamboli
नाबालिग लड़को के एक ऐसा गिरोह का खुलासा जिससे पूरे देश की पुलिस और आम लोगो के नाक में दम कर रखा था
कोडरमा 26 जून 2021 - तकनीकी के विकास के साथ साइबर ठगी के मामले में भी वृद्धि हुई है। ठग बार-बार अपने ऑनलाइन ठगी का तरीका बदल देते हैं। इससे पढ़े-लिखे लोग भी ठगी के शिकार हो जाते हैं। शुक्रवार को एक नए तरह की ठगी के मामले का खुलासा हुआ। इसमें कुछ शातिर ठग फेसबुक के माध्यम से चैटिंग कर दोस्त बनाकर कूरियर से गिफ्ट भेजने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे। इस मामले में कम उम्र के पांच लड़कों को पकड़ा गया है। इनमें तीन लड़के केवल 18 साल और एक 19 साल का है। पांचवां लड़का 26 साल का है। इतनी कम उम्र में ठगी की घटनाओं से पुलिस चौंक गई है।

थाना प्रभारी द्वारिका राम ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि झुमरी तिलैया सामंतो पेट्रोल पंप के पीछे शंकर मोदी के मकान पर बिहार के कुछ युवक ठहरे हुए हैं। ये लोग फेसबुक के माध्यम से चैटिंग कर नए लोगों को दोस्त बनाते हैं, फिर कोरियर के जरिए गिफ्ट भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करते हैं। मामले की जांच के लिए जब मकान पर छापेमारी की गई तो पांच युवक मोबाइल पर चैट करते हुए पाए गए। 

थाना प्रभारी ने बताया कि जब इनके मोबाइल खोलकर देखा गया तो अज्ञात लोगों का बैंक खाता नंबर और लोगों द्वारा भेजे गए पैसा और चैटिंग मैसेज पाए गए। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ में पता चला कि फेसबुक पर विदेशी लड़कियों के नाम पर अकाउंट बनाकर लोगों से चैट करके विदेश से गिफ्ट भेजने के नाम पर कस्टम ड्यूटी के रूप में पैसे की ठगी करते हैं। 

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के पास से बरामद मोबाइल को चेक करने पर इन लोगों द्वारा बताया गया कि चमन सिंह नाम के आदमी से 90 हजार रुपये, सूर्यकांत मिश्रा से 4500 रुपये समेत अन्य लोगों से भी ठगी की गई है। 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का पहचान 

01 - सूरज कुमार उम्र 18 साल पिता सुभाष पांडेय गोराम्बा थाना सिलाव जिला नालंदा , बिहार 

02 - गौतम कुमार उम्र 26 वर्ष पिता स्व.कवींद्र सिंह सानारू मुरार थाना वारसलीगंज जिला नवादा बिहार

03 - शंभु शंकर 19 वर्ष पिता संजय सिंह निवासी सारसु अतरी जिला गया बिहार

04 - अंकित कुमार 18 वर्ष पिता शैलेंद्र सिंह, सा.सारसु, थाना अतरी, जिला गया, बिहार

05 - राजेश कुमार उम्र18 वर्ष, पिता-संजय पांडेय, सारसु, थाना अतरी, जिला गया, बिहार के रूप में हुई है। 

छापेमारी में 13 अलग-अलग मोबाइल, सिम कार्ड, दो आधार, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, पेन ड्राइव, नोट बुक समेत दो बाइक बरामद की गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH