कलयुगी पति की करतूत , रुपयों के खातिर अपनी पत्नी का भाई बन कर दूसरे मर्द से करा दी शादी , ऐसे खुला राज

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कलयुगी पति की करतूत , रुपयों के खातिर अपनी पत्नी का भाई बन कर दूसरे मर्द से करा दी शादी , ऐसे खुला राज
कोटा 25 जून 2021 - राजस्थान के कोटा में एक शख्स ने महज चंद पैसों के लिए भाई बनकर अपनी ही पत्नी की शादी किसी दूसरे व्यक्ति से करवा दी. पीड़ित ने महिला, उसके पति और दलाल के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवा दिया जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. मामला कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र का है. दरअसल वहां रवि काली नाम के एक युवक की शादी नहीं हो रही थी तो उसके किसी रिश्तेदार ने बताया कि देवराज नाम का शख्स उसकी शादी करवा देगा।

इसके बाद रवि काली देवराज से मिला और शादी की बात की तो उसने बताया कि उसके सगे-संबंधी इंदौर में रहते हैं जहां वो उसकी शादी करवा देगा. हालांकि इसके लिए देवराज ने 01 लाख 80 हजार रुपये देने की मांग की जिसके लिए रवि काली तैयार हो गया. इसके बाद देवराज ने इंदौर में रवि की शादी कोमल नाम की लड़की से कोर्ट में करवा दी और उससे 01 लाख 80 हजार रुपये ले लिए. शादी के बाद रवि काली अपनी पत्नी को लेकर घर आ गया. रवि की पत्नी कोमल ने दो दिनों बाद अपने भाई सोनू से मिलने की इच्छा जताई जिस पर उसके पति ने उसे बुला लिया।

रवि के घर पहुंचते ही सोनू ने कोमल को देखकर बताया कि ये उसकी पत्नी है और वो पहले से शादीशुदा है. इतना ही नहीं उसने ये भी बताया कि वो उसके बच्चों की मां भी है. यह सुनकर रवि के पैरों तले जमीन खिसक गई और उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।

रवि ने थाने में जाकर दलाल देवराज अपनी पत्नी कोमल और उसके कथित भाई सोनू के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी. जब पुलिस ने मामले की जांच की सच्चाई जानकर रवि भी चौंक गया. दरअसल जिस सोनू को वो अपनी पत्नी का भाई समझ रहा था असल में वो कोमल का पति निकला।

पुलिस जांच में सामने आया कि दलाल देवराज ने कोमल और सोनू के साथ मिलकर रवि को ठगने का प्लान बनाया था. यही वजह है कि कोमल के पति को ही उसका भाई बनाकर उससे रवि की शादी करवा दी गई और उसके बदले पैसे ऐंठ लिए. पुलिस ने तीनों आरोपियों को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कलयुगी पति की करतूत , रुपयों के खातिर अपनी पत्नी का भाई बन कर दूसरे मर्द से करा दी शादी , ऐसे खुला राज

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH