जांजगीर चाम्पा जिले का मशहूर शराब तस्कर गिरफ्तार , भारी मात्रा में प्लेन देशी शराब बरामद

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले का मशहूर शराब तस्कर गिरफ्तार , भारी मात्रा में प्लेन देशी शराब बरामद
जांजगीर चाम्पा 24 जून 2021 - एस डी ओ पी कार्यालय चाम्पा से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर के द्वारा जिले में अवैध शराब , जुआ , सट्टा की रोकथाम हेतू लगातार दिशा निर्देश दिये गये है।

जिसके अनुपालन में दिनांक 24 जून 2021 को अवैध शराब पतासाजी हेतू मुखबीर तैनात किया गया था मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम बम्हनीडीह निवासी रूपनारायण बंजारे अपने नीले रंग की एक्टीवा क्रमांक CG 11- AY - 7443 में काफी मात्रा में शराब रख कर बिकी हेतू ले जा रहा है।

इस सूचना के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा तथा SDOP चांपा श्रीमती पद्मश्री तंवर के मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी बम्हनीडीह के नेतृत्व में हमराह स्टाफ एवं गवाह के मौके पर जाकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया जिसे पुछताछ करने पर अपना नाम रूपनारायण बंजारे पिता बनउराम बंजारे उम्र 35 वर्ष निवासी बम्हनीडीह का रहने वाला बताया जो अपने स्कुटी के झोला सामान रखने वाली जगह में एक सफेद रंग की लाल पीली पट्टीधारा कपडा की झोला में 60 नग 180 एमएल वाली देशी प्लेन शराब की भरी हुई सीलबंद शीशी कुल 10 लीटर 800 मि.ली. रखे मिला।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का होना पाये जाने से मौके पर 60 नग 180 एमएल वाली देशी प्लेन शराब की भरी हुई सीलबंद शीशी कीमती 4800 रूपये एवं नीले रंग की स्कूटी एक्टीवा क्रमांक CG11AY7443 किमती 60000 रूपये जूमला किमती 64800 रुपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

सम्पुर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आर . के . तोडे , प्रधान आरक्षक भोलेनाथ तिवारी , आरक्षक मनीराम यादव , गुहाराम उरांव , लक्ष्मीनारायण कश्यप , चंद्रहास घृतलहरे , राम कुमार कंवर , लवकुमार मांझी , निरेश नेताम का विशेष योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH