सक्ती शहर और ब्लाक में बुधवार को क्या रहा कोरोना का हाल , पढ़े स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिकृत जानकारी
जांजगीर चाम्पा , 24-06-2021 12:54:28 AM
सक्ती 23 जून 2021 - सक्ती ब्लाक और शहर लगभग कोरोना मुक्त होने की तरफ अग्रसर है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के मुताबिक बुधवार को कुल 217 लोगो की कोरोना जाँच की गई थी जिसमे ग्रामीण क्षेत्र से 02 नए संक्रमित की पहचान की गई है और सक्ती शहर से 01 नए मरीज की पहचान की गई है।
ग्रामीण क्षेत्र के पोरथा से 01 और देवरी से 01 नए मरीज शामिल है वही सक्ती के वार्ड क्रमांक 16 से 01 नए मरीज मिले है जो की एक बहुत बड़ी राहत की बात है।
बता दे की पिछले कुछ दिनों से सक्ती ब्लाक में कोरोना का ग्राफ काफी तेजी से नीचे गिर रहा है जो काफी राहत की बात है।














