सक्ती के राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह से प्रजा का 07 सवाल

जांजगीर चाम्पा , 21-06-2021 3:28:11 PM
Anil Tamboli
सक्ती के राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह से प्रजा का 07 सवाल
सक्ती 21 जून 2021 - अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं शक्ति रियासत के राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने 02 जून 2021 को सक्ती थाना प्रभारी  को पत्र प्रेषित किया है साथ ही पत्र की प्रतिलिपि जिला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा को भी प्रेषित किया है, राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा प्रेषित अपने पत्र में बताया गया है कि गीता राणा सिंह जो अभी हाल में उनके महल के ऊपरी मंजिल में रह रही हैं, वह नेपाल में रहती है, साथ ही नेपाल में ही अपना कामकाज करती हैं, वे पिछले माह नेपाल से आकर पीला महल के ऊपरी मंजिल पर बिना इजाजत एवं मेरी बिना जानकारी रहने लगी है।

गीता राणा सिंह जब से यहां आई है तब से वह मेरे पुत्र धर्मेन्द्र सिंह मेरे कर्मचारियों एवं नौकरों के साथ अभद्र ब्यवहार करती रहती हैं एवं उन्हें काम से भगाने के लिए कई प्रकार से प्रताड़ना देते हुए धमकाती हैं।

इतना ही नही उनके द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं महिला आयोग में मेरे पुत्र तथा कर्मचारियों के विरुद्ध झूठी मनगढ़ंत शिकायतें की गई हैं, जो की पूर्णता मिथ्या एवं झूठी हैं।

राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि मैंने उन्हें कई बार समझाने की कोशिश की है लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नही आ रही है उनकी इन हरकतों से उनके महल तथा आत्म सम्मान को ठेस पहुंच रही है साथ ही बदनामी भी हो रही है लेकिन इसके बावजूद उनकी आदतों एवं व्यवहार में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं आया तथा उनकी इन हरकतों से तंग आकर मैं उन्हें अपने महल में नही रखना  चाहता हूँ।

पत्र में राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने आगे लिखा है कीं मेरी उम्र 79 वर्ष हो चुकी है और मैं ब्लड प्रेशर तथा शुगर की बीमारी से ग्रसित हूं, आगामी भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई घटना घटित ना हो एवं शांति बनी रहे इसलिए मैं अपने महल में गीता राणा सिंह नहीं रखना चाहता हूँ राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने अपने प्रेषित पत्र में कहा है कि अगर वह सक्ती में रहना चाहती हैं तो अपना इंतजाम कही और कर लें।

गीता राणा सिंह द्वारा 29 मई 2021 को पुलिस थाना सक्ती एवं व्यवहार न्यायालय सक्ती में मेरे पुत्र धर्मेंद्र सिंह , निज सचिव रोहित चंद्र दोहरे , राजेश देवांगन एवं कर्मचारी कलीराम के विरुद्ध झूठी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है जो की मनगढ़ंत एवं मिथ्या है।

हमारे पुत्र एवं कर्मचारियों द्वारा ना ही इनके साथ किसी भी प्रकार की मारपीट की गई है और ना ही किसी प्रकार का दुर्व्यवहार किया गया है इसलिए मैं चाहता हूं कि वह महल से दूर रहें तथा महल छोड़कर वे स्वयं गई हैं तथा ऐसी किसी भी स्थिति में मैं उन्हें महल में नहीं रखना चाहता हूँ राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने अपने पत्र प्रेषित करते हुए कहा है कि आगामी भविष्य में किसी भी प्रकार की घटना ना हो इसलिए मेरे द्वारा आप संबंधितो को सूचित किया जा रहा है।

ये तो थे राजा सुरेन्द्र बहादुर के पत्र का अनुवाद अब सवाल यह है की

01 - गीता सिंह राणा कौन है 
02- जिस महल में आज भी लोग प्रवेश करने से पहले सौ बार सोचते है उस महल के ऊपरी मंजिल एक बुजुर्ग महिला कैसे जबरन कब्जा जमा सकती है।
03 - जिस राजा से सक्ती शहर सहित छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के नेता और राजनेता आज भी दहशत खाते है उनके महल में नेपाल से आई बुजुर्ग महिला किस अधिकार से प्रवेश कर गई
04 - क्या गीता राणा सिंह पहली बार महल में रहने आई है या इससे पहले भी महल में रह चुकी है
05 - 31 जनवरी सन 1990 को किसकी शादी नेपाल में हुई थी
06 - सक्ती की इतिहास में पहली बार किसकी शादी के जश्न में मुजरा हुआ था
07 - अंत मे बड़ा सवाल की आखिर राजा को किस अनहोनी घटना का डर सता रहा है।

ये सात सवाल है जिसका जवाब राजा की प्रजा जानना चाह रही है।
सक्ती के राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह से प्रजा का 07 सवाल

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH