खुद को बड़ा होशियार समझते थे लड़कियों के दलाल , पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल की हो गए सब गिरफ्तार

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
खुद को बड़ा होशियार समझते थे लड़कियों के दलाल , पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल की हो गए सब गिरफ्तार
नई दिल्ली 21 जून 2021 - ऑनलाइन बुकिंग के जरिए कॉलगर्ल की आपूर्ति करने वाले कथित सेक्स रैकेट चलाने वाले एक गिरोह का नोएडा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसमें फरार एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों को नोएडा पुलिस की मानव तस्करीरोधी इकाई (एएचटीयू) ने सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार, तीन मोबाइल फोन और 24,930 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने कबूल किया है कि वे लोगों से व्हाट्सएप नंबर के जरिए बात करते थे और सौदे की पुष्टि करने के बाद लड़कियों को कार से होटल, घर, फ्लैट, बंगले आदि भेज देते थे। अपने ग्राहकों से आरोपी नकद में पैसे वसूला करता था।

दोनों आरोपी ग्राहकों के आधार पर 5,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच चार्ज करते थे, जिसमें लड़कियों को उनका हिस्सा दिया जाता था। एएचटीयू की टीम ने रविवार के लिए दो लड़कियों की ऑनलाइन बुकिंग करते हुए सेक्स रैकेट की जानकारी हासिल करने के लिए ग्राहक बनकर खुद को गेस्ट हाउस के सामने बुलाया। 

उसी समय दोनों आरोपी लड़कियों को अपनी कार में छोड़ने आए थे। हालांकि, एएचटीयू ने आरोपी को पकड़ने के लिए पहले ही जाल बिछा दिया था। योजना के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), महिला एवं बाल सुरक्षा, वृंदा शुक्ला ने बताया कि पुलिस को कुछ दिन पहले एक विशेष संख्या के बारे में जानकारी मिली थी,जिसके माध्यम से लड़कियों को वेश्यावृत्ति के लिए ऑनलाइन आपूर्ति की जाती थी। 

आवश्यक जानकारी प्राप्त करने पर हमारी एएचटीयू टीम ने जाल बिछाया और आरोपियों से बात करने के बाद उन्हें एक निश्चित स्थान पर बुलाया,जहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो लड़कियों को भी हिरासत में लिया है,जिनसे पूछताछ की जा रही है। इनमें एक लड़की नेपाल की रहने वाली है जबकि दूसरी लड़की कोलकाता की रहने वाली है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH