जांजगीर चाम्पा जिले का घूसखोर पटवारी निलंबित , पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने की कार्यवाही

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले का घूसखोर पटवारी निलंबित , पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने की कार्यवाही
जांजगीर चांपा 20 जून 2021 - डभरा ब्लाक के ग्राम मिरौनी के पटवारी गुलजार सिंह द्वारा सोशल मीडिया में पैसों की लेन-देन संबंधी वायरल विडियो के संबंध में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर एस डी एम डभरा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जिला दंडाधिकारी जितेंद्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर पटवारी द्वारा पैसों की अनैतिक लेनदेन की वायरल वीडियो पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एसडीएम डभरा ने डभरा तहसील के ग्राम मिरौनी के पटवारी गुलजार सिंह गोड़ को निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि पटवारी गुलजार सिंह गोड का सोशल मीडिया में कृषक से पैसे लेन-देन के संबंध में विडियो वायरल हुआ है। जारी निलंबन आदेश में कहा गया है पटवारी का यह कृत्य शासकीय कर्त्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है। 

पटवारी गुलजार सिंह गोड का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 की कंडिका 03 का स्पष्ट उल्लंघन होने के कारण पटवारी गुलजार सिंह गोड पर अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जाना अपेक्षित है। पटवारी द्वारा प्रस्तुत कारण बताओ नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। अतएव पटवारी 
गुलजार सिंह गोड को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 की कंडिका 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय डभरा नियत किया गया है। उन्हें शासन के नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH