सक्ती शहर और ब्लाक में रविवार को क्या रहा कोरोना का हाल , पढ़े स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिकृत जानकारी
जांजगीर चाम्पा , 20-06-2021 11:37:43 PM
सक्ती 20 जून 2021 - रविवार को सक्ती ब्लाक और शहर ने अब तक के सभी रिकार्ड को तोड़ते हुए लगभग कोरोना मुक्त हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के मुताबिक रविवार को कुल 191 लोगो की कोरोना जाँच की गई थी जिसमे ग्रामीण क्षेत्र से 02 नए संक्रमित की पहचान की गई है और सक्ती शहर से 02 नए मरीज की पहचान की गई है।
ग्रामीण क्षेत्र के बाराद्वार से 01 और देवरी से 01 नए मरीज शामिल है वही सक्ती के वार्ड क्रमांक 14 से 01 और वार्ड क्रमांक 03 से 01 नए मरीज मिले है जो की एक बहुत बड़ी राहत की बात है।
बता दे की पिछले कुछ दिनों से सक्ती ब्लाक में कोरोना का ग्राफ काफी तेजी से नीचे गिर रहा है जो काफी राहत की बात है।














