अपनी पत्नी का बाथरूम में नहाते हुए बनाता था अश्लील वीडियो , ऐसे खुला राज

देश , 20-06-2021 11:11:41 PM
Anil Tamboli
अपनी पत्नी का बाथरूम में नहाते हुए बनाता था अश्लील वीडियो , ऐसे खुला राज
पुणे 20 जून 2021 - पुणे में अपनी पत्नी का नहाते हुए वीडियो बनाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. हैरानी की बात है कि 40 साल के इस शख्स ने खुद ही देहू रोड पुलिस स्टेशन में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि पत्नी उसे घर में बहुत परेशान करती है. देहू रोड पुलिस स्टेशन ने दोनों पति-पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया. महिला सेल की इंचार्ज असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर कुंदा गावड़े ने पत्नी से जब शिकायत के बारे में पूछा तो उसने पति का सारा कच्चा चिट्ठा खोल कर रख दिया।

पत्नी के मुताबिक, आरोपी उल्टा उसे बहुत परेशान करता है, चरित्र को लेकर शक करता है. पत्नी ने ये भी कहा कि प्लंबर का काम जानने के बावजूद पति घर की जिम्मेदारियां नहीं निभाता. पिछले डेढ़ साल से उसने इन जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रखा है. आए-दिन कहासुनी करता है और कई बार हाथ भी उठा चुका है. पत्नी की बात सुनने के बाद पुलिस अधिकारी ने आगे जांच के लिए आरोपी शख्स के मोबाइल को अपने कब्जे में लिया. जब उसे खंगाला गया तो पुलिस अधिकारी की हैरानी का ठिकाना नहीं रहा. मोबाइल की गैलरी में आरोपी ने पत्नी का ही अश्लील वीडियो स्टोर कर रखा था।

आरोपी से कड़ाई से वीडियो के बारे में पूछताछ किए जाने पर उसने कबूला कि 21 मई को जब पत्नी नहाने के लिए बाथरूम गई थी तो उसने छुप कर वीडियो शूट किया था. ये सुनकर पत्नी भी दंग रह गई. पुलिस ने आरोपी पति को आईपीसी की धारा 345-ए के तहत गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट ने निजी मुचलके पर आरोपी को जमानत दी है बताया गया है कि आरोपी देहू, पिंपरी-चिंचवड, भोसरी इलाकों में प्लंबर का काम करता है. वहीं उसकी पत्नी लोगों के घर में मेड, बर्तन साफ करने के अलावा मछली बेच कर घर का गुजारा चलाती है. पुलिस के मुताबिक इस दंपति की 14 साल और 8 साल की दो बेटियां हैं. मां ने ही दोनों बेटियों की पढ़ाई का जिम्मा उठा रखा है. 

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH