कोरोना की तीसरी लहर में बच्चो को होने संक्रमण को लेकर AIIMS और WHO ने किया सर्वे , सर्वे के बाद किया यह बड़ा दावा

देश , 18-06-2021 10:40:33 AM
Anil Tamboli
कोरोना की तीसरी लहर में बच्चो को होने संक्रमण को लेकर AIIMS और WHO ने किया सर्वे , सर्वे के बाद किया यह बड़ा दावा
नई दिल्ली 18 जून 2021 - ऐसे तमाम दावे किये जा रहे थे कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित होगी। कुछ राज्यों ने तो इसे लेकर तैयारी भी शुरु कर दी थी। लेकिन अब इस मामले में अच्छी और पुख्ता जानकारी सामने आई है। 

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन(WHO) और ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) ने इसे लेकर एक सर्वे किया है जिसका ये निष्कर्ष निकला कि भारत में कोरोना की संभावित तीसरी लहर का भी बच्चों पर बहुत अधिक असर नहीं पड़ेगा। 

इस सर्वे में 5 राज्यों से 10 हजार सैंपल्स लिए गये थे और बच्चों में संक्रमण की तुलना वयस्क आबादी के साथ की गई थी। अध्ययन के मुताबिक बच्चों में सीरो पॉजिटिविटी रेट व्यस्कों जैसा ही था, इसलिए तीसरी लहर के दौरान मौजूदा कोरोना वेरिएंट का 2 साल या इससे अधिक उम्र के बच्चों पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

अध्ययन के लिए 15 मार्च 2021 से 10 जून 2021 के बीच आंकड़े एकत्र किए गए। कुल 4509 लोगों ने सर्वे में भाग लिया। जिसमें 18 वर्ष से कम उम्र के 700 लोग और 18 साल से अधिक के 3809 लोग शामिल थे। 18 से कम उम्र के लोगों में सीरो पॉजिटिविटी 55.7 प्रतिशत थी, वहीं 18 से अधिक उम्र वालों में 63.5% थी। ये अध्ययन दिल्ली एनसीआर, भुवनेश्वर, गोरखपुर और अगरतला में किया गया।

सर्वे में यह पाया गया कि दक्षिण दिल्ली के शहरी क्षेत्रों में पुनर्वास कॉलोनियों (भीड़भाड़ वाला इलाका) में 74.7 प्रतिशत यानी सबसे ज्यादा सीरोप्रिवेलेंस थी। दूसरी लहर से पहले भी दक्षिणी दिल्ली में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों में उतनी ही अधिक प्रसार संख्या (73.9 प्रतिशत) थी, जितनी 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों (74.8 प्रतिशत) में होती है। सीरोप्रिवेलेंस का ये स्तर ‘तीसरी लहर’ के खिलाफ प्रोटेक्टिव हो सकता है।

सर्वे के मुताबिक कोविड की तीसरी लहर बच्चों के लिए उतनी खतरनाक साबित नहीं होगी, जितना कि कयास लगाए जा रहे हैं। इसकी वजह ये है कि सर्वे में वयस्कों के मुकाबले बच्चों में SARS-CoV-2 की सीरो पॉजिटिविटी रेट ज्‍यादा पाई गई, जिसका मतलब है कि बच्चों में भी कोरोना से लड़ने के लिए एंटीबॉडीज मौजूद हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH