सक्ती शहर और ब्लाक में गुरुवार को क्या रहा कोरोना का हाल , पढ़े स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिकृत जानकारी
जांजगीर चाम्पा , 18-06-2021 12:24:34 AM
सक्ती 17 जून 2021 - गुरुवार को सक्ती ब्लाक और शहर ने अब तक के सभी रिकार्ड को तोड़ते हुए लगभग कोरोना मुक्त हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के मुताबिक गुरुवार को कुल 200 लोगो की कोरोना जाँच की गई थी जिसमे ग्रामीण क्षेत्र से सिर्फ 02 नए संक्रमित की पहचान की गई है और सक्ती शहर से 01 नए मरीज की पहचान की गई है।
ग्रामीण क्षेत्र के मसनिया से 01 और बाराद्वार से 01 नए मरीज शामिल है वही सक्ती के वार्ड क्रमांक 11 से 01 नए मरीज मिले है जो की एक बहुत बड़ी राहत की बात है।
बता दे की पिछले कुछ दिनों से सक्ती ब्लाक में कोरोना का ग्राफ काफी तेजी से नीचे गिर रहा है जो काफी राहत की बात है।














