जांजगीर चाम्पा के दीप्ति सोनी हत्या काण्ड का खुलासा , अवैध संबंध से परेशान हो कर पति ने रची थी शाजिश , पढ़े पूरी कहानी पुलिस की जुबानी

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा के दीप्ति सोनी हत्या काण्ड का खुलासा , अवैध संबंध से परेशान हो कर पति ने रची थी शाजिश , पढ़े पूरी कहानी पुलिस की जुबानी
जांजगीर चाम्पा 17 जून 2021 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 15 जून 2021 को देवेन्द्र सोनी पिता हरिप्रसाद सोनी निवासी बिलासपुर द्वारा पंतोरा चौकी में लिखित सूचना दर्ज कराया की दिनांक 14 जून 2021 को अपनी पत्नी दीप्ती सोनी के साथ बैंक खाता स्थानांतरण कराने के कार्य से कोरबा बाल्को आया था।

कार्य होने के बाद शाम को जब बिलासपुर वापस आ रहा था की खिसोरा - पंतोरा के बीच सडक किनारे बाथरूम करने रूका था इसी दौरान अपने पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर गाड़ी के पास गया तो देखा दो नाकाबपोश आदमी गाड़ी में बैठे थे पीछे में बैठा आदमी दीप्ती का गला रस्सी से फसा रखा था।

इसी दौरान 02 और नाकाबपोश आदमी द्वारा पिस्टल दिखाकर उसके हाथों को बांधकर घुटने के बल बैठा दिये तब उसके द्वारा जो लेना है ले लो हमें छोड़ दो कहने पर उसके पास रखे 45000 रूपये 02 नग मोबाइल और लैपटॉप को ले गये।

प्रार्थी देवेन्द्र सोनी की सूचना पर अपराध धारा 397 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिया गया घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर , एफएसएल तकनीकी विशेषज्ञ एवं साईबर सेल द्वारा घटना स्थल में बारिकी से तथ्यों को देखा गया।

घटना स्थल फारेस्ट बेरियर के समीप होने तथा लूट व हत्या का घटनाक्रम संदेहास्पद होना पाये जाने पर प्रार्थी देवेन्द्र सोनी से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया , जिस पर देवेन्द्र सोनी ने लिखीत सूचना में लिखे बांतो को ही दोहराने लगा जिसके बाद मृतिका दीप्ति सोनी और देवेन्द्र सोनी से जुड़े सभी बारिक तथ्य एंव तकनीकी जानकारी एकत्र किया गया।

प्राप्त जानकारी के आधार पर पुनः प्रार्थी को चौकी तलब कर मनोवैज्ञानिक तरिके से प्रत्येक बिन्दू पर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर प्रार्थी गोलमोल जवाब देने लगा तथा अपना बयान बार - बार बदलने लगा जब प्रार्थी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने सारे राज बया कर दिया।

आरोपी देवेन्द्र सोनी ने पुलिस को बताया की अपनी पत्नी दीप्ती सोनी के अवैध संबंध से परेशान होकर इस बारे में प्रदीप सोनी को बताया जिसके बाद एक राय होकर अपनी पत्नी की  हत्या करने के लिये शाजिश रची और वारदात से  तीन दिन पहले बलौदा - पंतोरा मार्ग में ग्राम खिसोरा के पास फारेस्ट बैरियर के समीप घटना को अंजाम देने की योजना तैयार की।

घटना दिनांक 14 जून 2021 को बैंक संबंधी कार्य का बहाना लेकर अपने पत्नी दीप्ती सोनी को बिलासपुर से बलौदा होते हुये कोरबा लाया , जहां से रात्रि 10:30 बजे कोरबा से वापसी के दौरान पूर्व के योजना अनुसार घटना स्थल पर शौच के बहाने रूका जहा पर पहले से ही मौजुद प्रदीप सोनी एवं उसकी पत्नि शालू गाड़ी के पास आये फिर देवेन्द्र सोनी एवं शालू ने गाड़ी के अंदर दीप्ति सोनी के हाथ और पैर को पकड़ लिया जिसके बाद प्रदीप सोनी ने अपने पास रखें हरे रंग के रस्सी से दीप्ती सोनी का गला घोटकर हत्या कर दी।

हत्या की वारदात को लूट की घटना में परिवर्तित करने के लिये तीनों के द्वारा गाड़ी का तोडफोड कर पैसा मोबाईल लैपटॉप को गाडी से निकाल लिये बाद प्रदीप सोनी एवं शालू को मोटरसायकल से बिलासपुर भेज दिया उसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिये अज्ञात व्यक्तियों द्वारा इसके शौच करने के दौरान लूटकर हत्या करने की सूचना दिया।

इस प्रकार आरोपी देवेन्द्र सोनी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर आरोपी देवेन्द्र सोनी के कब्जे से लूट होना बताये गये लैपटॉप को जप्त किया गया है . साथ ही उनके निशानदेही पर मृतिका का मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल को आरोपी प्रदीप सोनी से जप्त किया गया तथा प्रकरण के आरोपिया शालू सोनी के कब्जे से लूट होना बताये दोनो मोबाईल जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

उक्त प्रकरण की गुत्थी सुलझाने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम SDOP चांपा पद्मश्री तंवर , अकलतरा थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार , निरीक्षक व्ही.एन.भारद्वाज , उप निरीक्षक अवनीश श्रीवास चौकी प्रभारी पंतोरा , प्र.आर. अरूण सिह , प्र.आर. मनोज तिग्गा साईबर सेल प्र.आर. रात्रे आरक्षक चिरंजीव कुमार , विरेन्द्र टंण्डन , शशीकांत कश्यप , सीमा भारती , का सराहनीय योगदान रहा।
जांजगीर चाम्पा के दीप्ति सोनी हत्या काण्ड का खुलासा , अवैध संबंध से परेशान हो कर पति ने रची थी शाजिश , पढ़े पूरी कहानी पुलिस की जुबानी

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH