सरकारी कोविड अस्पताल के महिला अटेंडेंट ने सुपरवाइजर पर लगाया शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर नौकरी से निकालने का आरोप

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सरकारी कोविड अस्पताल के महिला अटेंडेंट ने सुपरवाइजर पर लगाया शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर नौकरी से निकालने का आरोप
जामनगर 17 जून 2021 - देश में एक ओर जहां कोविड की दूसरी लहर से खलबली मची हुई थी, वहीं गुजरात के जामनगर के सरकारी कोविड अस्पताल में महिला अटेंडेंट के साथ शारीरिक छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि सुपरवाइजर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है. शिकायत को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया गया है।

मामला जामनगर के सरकारी जीजी अस्पताल का है, जहां काम करने वाली महिला अटेंडेंट द्वारा सुपरवाइजर पर शारीरिक छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है. जीजी हॉस्पिटल के कोरोना विभाग में अटेंडेंट के तौर पर काम करने वाली युवती ने मीडिया के सामने यह खुलासा किया है कि सुपरवाइजर महिला अटेंडेंट से फिजिकल रिलेशन बनाने को कहता है और अगर मना कर दो तो उन्हें यह कहकर जॉब से निकल दिया जाता है कि चले जाओ आपका यहां कोई काम नहीं है।

इतना ही नहीं युवती ने ये भी आरोप लगाया है कि यहां जॉब ज्वाइन किए हुए 4 महीने हो गए हैं लेकिन उनको सैलरी नहीं दी गई है और बिना किसी कारण तथा नोटिस के जॉब से निकल दिया गया है।

इस मामले में राज्य के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा का कहना है कि इस मामले में कमेटी बनाकर जांच की जाएगी. प्रांत अधिकारी, एएसपी, और मेडिकल कॉलेज के डीन की टीम होगी जो इस मामले में जांच करेगी।

दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सरकारी जीजी हॉस्पिटल में काम करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ को अस्थायी तौर पर जॉब पर रखा गया था. आरोप लगाने वाली महिला भी उन्हीं अस्थायी अटेंडेंट्स में से एक है. सिर्फ एक ही युवती ने नहीं बल्कि कई महिला अटेंडेंट ने कलेक्टर ऑफिस में ज्ञापन देते हुए यह आरोप लगाया है. महिला कर्मचारियों की ओर से लगाए गए आरोप के बाद जामनगर से लेकर गांधीनगर तक मांग उठी है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH