सक्ती शहर और ब्लाक में सोमवार को क्या रहा कोरोना का हाल , पढ़े स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिकृत जानकारी
जांजगीर चाम्पा , 14-06-2021 11:08:46 PM
सक्ती 14 जून 2021 - सोमवार को सक्ती ब्लाक और शहर ने अब तक के सभी रिकार्ड को तोड़ते हुए लगभग कोरोना मुक्त हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के मुताबिक सोमवार को कुल 176 लोगो की कोरोना जाँच की गई थी जिसमे देवरी 02 और सक्ती के वार्ड क्रमांक 05 से 01 इस तरह सोमवार को कुल 03 नए संक्रमित की पहचान की गई है जो की एक बहुत बड़ी राहत की बात है।
पिछले कुछ दिनों से सक्ती ब्लाक में कोरोना का ग्राफ काफी तेजी से नीचे गिरा है जिसे देख कर लगता है की सक्ती ब्लाक और शहर में कोरोना का कहर लगभग खत्म हो गया है।
















