सक्ती शहर और ब्लाक में रविवार को क्या रहा कोरोना का हाल , पढ़े स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिकृत जानकारी
जांजगीर चाम्पा , 14-06-2021 12:58:11 AM
सक्ती 13 जून 2021 - रविवार को सक्ती ब्लाक और शहर ने अब तक के सभी रिकार्ड को तोड़ते हुए लगभग कोरोना मुक्त हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के मुताबिक रविवार को कुल 196 लोगो की कोरोना जाँच की गई थी जिसमे पोरथा 02 , लवसरा से 01 और अन्य ब्लाक से 01 नए संक्रमित की पहचान की गई है जो की एक बहुत बड़ी राहत की बात है।
बता दे की शनिवार को 206 लोगो की जाँच में 10 नए संक्रमितों की पहचान की गई थी जिसमे ग्रामीण क्षेत्रो से 07 , अन्य ब्लाक से 02 और सक्ती के वार्ड क्रमांक 04 से 01 नए संक्रमित शामिल थे।
पिछले कुछ दिनों से सक्ती ब्लाक में कोरोना का ग्राफ काफी तेजी से नीचे गिरा है जिसे देख कर लगता है की सक्ती ब्लाक और शहर में कोरोना का कहर लगभग खत्म हो गया है।














