ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर को छात्रा से हुआ प्यार , घर से भाग कर मंदिर में की शादी और सीधे पहुँच गए

झारखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर को छात्रा से हुआ प्यार , घर से भाग कर मंदिर में की शादी और सीधे पहुँच गए
धनबाद 13 जून 2021 -  टीचर और स्टूडेंट के बीच प्रेम प्रसंग कोई नयी बात नहीं है. हॉलीवुड हो या बॉलीवुड ऐसी प्रेम कहानियों की भरमार है, जिनमें इस रिश्ते को दर्शाया गया है. वैसे भी प्यार बंदिशों को कहां मानता है, भले ही घर परिवार की रज़ामंदी न हो या समाज का लाख विरोध हो, प्यार करने वाले हर सीमा को तोड़ ही देते हैं. इसी का एक उदाहरण झारखण्ड के धनबाद में नजर आया, जब ट्यूशन पढ़ाने वाले एक टीचर से स्टूडेंट को प्रेम हो गया. दोनों एक दूसरे को चाहने लगे. और देखते ही देखते दोनों ने एक दूसरे के हो जाने का फैसला कर लिया. यही नहीं, शादी के फौरन बाद यह नवविवाहित प्रेमी युगल सीधे महिला थाने पहुंच गया और अपनी हिफाज़त की गुहार लगाने लगा।

धनबाद ज़िले के बलियापुर थाना क्षेत्र के सुवरिया गांव के रहने वाले टीचर, स्टूडेंट का प्रेमी जोड़ा शादी करके धनबाद महिला थाना पहुंचा. प्रेमी जोड़े ने अपनी सुरक्षा की गुहार महिला थाने में लगाई. प्रेमी लड़की को ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था. इस जोड़े ने पुलिस को बताया कि ट्यूशन के दौरान ही दोनों का लगाव प्यार में बदल गया. इसी बीच जब लड़की के परिवार ने लड़की की शादी कहीं और तय कर दी तो दोनों ने अपने परिवारों को प्रेम प्रसंग के बारे में बताया. लेकिन दोनों के परिवारों ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से मना किया।

परिवारों की रज़ामंदी नहीं मिली तो प्रेमी युगल ने भूईफोड मंदिर पहुंचकर शादी कर ली. दोनों ने पुलिस को बताया​ कि चार साल से दोनों एक दूसरे के सम्पर्क में रहे, लेकिन परिवारों ने यह संबंध कबूल नहीं किया. महिला थाना पुलिस ने प्रेम विवाह के बाद पहुंचे इस युगल के परिवारों को थाने बुलवाया और सभी पक्षों के बीच सहमति बनाने की कोशिश की. युगल ने कहा कि भले ही परिवार मानें या न मानें वो दोनों हमेशा एक दूसरे के साथ ही रहेंगे।

महिला थाना एएसआई नन्दनी कुमारी ने कहा कि वयस्क युगल प्रेम विवाह के बाद थाने पहुंचा था. पुलिस ने कोशिश की लेकिन परिवार खिलाफ हैं और नवविवाहित साथ रहने की ज़िद पर ही अड़े रहे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH