सक्ती ब्लाक में कोरोना ने ली बढ़त , शुक्रवार को गुरुवार से कुछ ज्यादा मिले नए संक्रमित , देखे अधिकृत जानकारी
जांजगीर चाम्पा , 11-06-2021 11:52:43 PM
सक्ती 11 जून 2021 - शुक्रवार को सक्ती ब्लाक और शहर ने अब तक के सभी रिकार्ड को तोड़ते हुए लगभग कोरोना मुक्त हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कुल 223 लोगो की कोरोना जाँच की गई थी जिसमे सिर्फ बाराद्वार से ही 02 नए संक्रमित की पहचान की गई है जो की एक बहुत बड़ी राहत की बात है।
बता दे की पिछले कुछ दिनों से सक्ती ब्लाक में कोरोना का ग्राफ काफी तेजी से नीचे गिरा है आज तो लगभग खत्म ही हो गया है।














